US Israel-Iran conflict Live Updates: ईरान की सरकारी मीडिया ईरानी रेड क्रिसेंट ने बताया कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो गई है. हिज्बुल्लाह पर इजरायली सेना ने डबल अटैक शुरू कर दिया है. इजरायली थल सेना लेबनान में घुस गई है. उधर, बेरुत में हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटरों पर IDF ने हमलों की झड़ी लगा दी है.US, Israel Attack Iran Live Updates: ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1000 के पार हो गई है. ईरान युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं. इजरायल और अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट की आग को बेकाबू कर दिया है. एक और इजरायल और अमेरिका ईरान में मिसाइल अटैक कर रहा है वहीं ईरान भी जमकर पटलवार कर रहा है. ईरान ने इजरायल के अलावा खाड़ी के उन देशों को भी टारगेट किया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं. ईरान की मिसाइलों ने दुबई, कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों के आसमान को लाल कर दिया है, तो उधर व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति ट्रंप के सख्त आदेशों ने युद्ध की दिशा बदल दी है. इस बीच बड़ा खुलासा हुआ है कि तेहरान के हजारों कैमरे सालों से हैक थे. इसके साथ ही सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के हर कदम पर भी इजरायल की नजर थी.
इस तनाव का सीधा असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और मिडिल ईस्ट में CBSE की परीक्षाएं तक टाल दी गई हैं. ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए एनडीटीवी इंडिया के साथ.
ईरान युद्ध से जुड़े बड़े अपडेट्स
खामेनेई के बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना गया- रिपोर्ट
ईरान में अमेरिकी-इजरायली हमलों में मरनेवालों की संख्या 1000 के पार हो गई है
लेबनान में घुसी इजरायल की थल सेना, कई चौकियों पर किया कब्जा
तेहरान के हजारों कैमरे थे हैक, खामेनेई के हर कदम पर थी इजरायल की नजर… बड़ा खुलासा
ईरान का रियाद में US दूतावास पर हमला, ब्लास्ट के बाद एंबेसी में लगी आग.
ईरान का दावा: 27 अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला.
बड़ी क्षति: दुबई और ओमान में कई ठिकानों को निशाना बनाया गया, शेयर बाजार बंद.
अमेरिका की चेतावनी: राष्ट्रपति ट्रंप ने और भी घातक हमलों के संकेत दिए.
भारतीयों के लिए अलर्ट: विदेश मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है. CBSE परीक्षाएं स्थगित.