Iran Attack US air base in Bahrain: अमेरिका ने अभी तक कथित हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि इससे पहले, बहरीन में अमेरिका द्वारा संचालित नौसैनिक अड्डे से धुआं निकलता देखा गया था.Iran Attack US air base in Bahrain: अमेरिका की तरफ से शुरू की गई जंग का जवाब अब ईरान दे रहा है. अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को अमेरिकी-इजरायली हमले में खोने के बाद ईरान की स्पेशल फोर्स, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स अब रिवेंज मोड में है. वो खाड़ी में मौजूद पड़ोसी देशों में बने अमेरिका के सैन्य ठिकानों को एक एक कर निशाना बना रही है. अब बारी बहरीन की आई है. ईरान की आधिकारिक न्यूज एजेंसी IRNA ने मंगलवार, 3 मार्च को रिपोर्ट छापी है कि ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बयान में कहा कि उसने बहरीन में अमेरिका के सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया है,
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के संक्षिप्त नाम (IRGC) का उपयोग करते हुए IRNA ने टेलीग्राम पर पोस्ट किया, “IRGC ने घोषणा की कि उसकी नौसेना ने बहरीन के शेख ईसा क्षेत्र में अमेरिकी हवाई अड्डे पर भोर में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमला किया.” इस फोर्स ने बिना सबूत दिए अपने बयान में कहा कि 20 ड्रोन और तीन मिसाइलें लॉन्च की गईं, जिन्होंने “बेस के मुख्य कमांड मुख्यालय को नष्ट कर दिया”.
बीबीसी वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने अभी तक कथित हमलों पर कोई टिप्पणी नहीं की है. हालांकि इससे पहले, बहरीन में अमेरिका द्वारा संचालित नौसैनिक अड्डे से धुआं निकलता देखा गया था. बता दें कि अमेरिकी विदेश विभाग ने अमेरिकी नागरिकों को मध्य पूर्व के एक दर्जन अन्य देशों के साथ-साथ तुरंत बहरीन छोड़ने का आदेश दिया है.
शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला शुरू किया था. तब से ईरान की सेना जवाब में खाड़ी क्षेत्र में हमले कर रही है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार चार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार की तड़के सुबह सऊदी अरब की राजधानी रियाद के राजनयिक क्वार्टर, जहां विदेशी दूतावास और राजनयिकों के आवास हैं, में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई और धुएं के बादल देखे गए.सऊदी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी कहा कि दो ड्रोनों ने अमेरिकी दूतावास पर हमला किया और आग लग गई. वहीं कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने मंगलवार तड़के ईरान के दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोका. एएफपी संवाददाताओं ने दोहा में जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी.