ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, दोनों से क्या बातें हुईं?

सीसीएस की बैठक के बाद पीएम मोदी ने इजराल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है.ईरान-इजरायल जंग की गंभीरता को देखते हुए भारत भी अलर्ट मोड पर है. देर रात सीसीएस की बैठक के बाद पीएम मोदी ने इजराल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. पीएम ने संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नेता से खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने नेतन्याहू से भी शांति की अपील की है.

UAE से क्या बात हुई?
प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर खाड़ी देश में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद भी दिया और कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है.”मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.”अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि पिछले दो दिन में संयुक्त अरब अमीरात में हुए ईरानी हमलों के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और एक भारतीय नागरिक समेत 58 लोग घायल हो गए हैं.पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की. हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताएं बताईं और कहा कि आम लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. भारत ने एक बार फिर जल्द से जल्द लड़ाई रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *