पलभर में खाक हुईं इमारतें, चारों तरफ धुआं ही धुआं… इजराइल ने तेहरान पर हमले का नया वीडियो किया जारी

इजरायल ने ईरान में किए गए हवाई हमले का एक नया वीडियो जारी किया गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि इस हमले में ईरान के कई इमारत पलभर में खाक हो गया. इजरायली वायु सेना ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है.

गौरतलब है कि ऐसे एक और हमले में इजरायल और अमेरिका ने ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या कर दी. इस हमले के बाद ईरान ने अमेरिका और इजरायल से बदला लेने का ऐलान किया है.

इजरायली वायुसेना की तरफ से जारी वीडियो में निशाने पर सटीक हमला होता हुआ दिखाया जा रहा है. निशाना इतना सटीक कि सभी इमारतें पलभर में खाक हो गईं. ईरानी सेना के मुख्यालय को ध्वस्त करने के बाद एक्स पर इजरायली वायुसेना ने वीडियो पोस्ट किया है. जिस वक्त ये हमला किया गया है उस वक्त आसपास गाड़ियां भी जाती हुई दिखाई दे रही है. इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त हमले में ईरान को काफी नुकसान पहुंचा है. ईरान के कई टॉप सैन्य कमांडर को मार दिया गया है. ईरान अब बदले की बात कर रहा है. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही इजरायल ने तेहरान के कई इलाकों में जोरदार हमला किया है. हालांकि, ईरान इजरायल के अलावा बहरीन, यूएई में भी हमले कर रहा है. शारजाह में भी कई धमाके की आवाज सुनी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *