Israel Iran Attack US-इजरायल ने ईरान में फिर तेज किए हमले, तेहरान में जोरदार धमाके

US-Israel Attack Iran LIVE Updates: इजरायल और अमेरिका ने आज ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला बोला है. ईरान की राजधानी तेहरान, खोर्रमाबाद, कौम और इस्फहान जैसे शहरों को निशाना बनाया है. ईरान ने भी जवाबी मिसाइल हमले में इजरायल के हाइफा, तेल अवीव और गैलिली जैसे शहरों पर निशाना बनाया है.US-Israel Attacks Iran LIVE News: बीती रात ईरान के आसमान ने बारूद की वो बारिश देखी जिसने दशकों पुराने साम्राज्य की नींव हिला दी. इजरायली वायु सेना के कई लड़ाकू विमानों ने ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ के तहत तेहरान की किलेबंदी को तिनके की तरह बिखेर दिया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. यह सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि एक ‘सर्जिकल डिकैपिटेशन’ था, जिसमें एक ही झटके में ईरान के रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 शीर्ष सैन्य सूरमाओं का अस्तित्व मिटा दिया गया. ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा कौम, हाइफा, खोर्रमाबाद और इस्फहान पर मिसाइलें दागीं. ईरान सरकार के कुछ कार्यालयों पर भी हमला हुआ. ईरान ने कुवैत, यूएई, बहरीन समेत कई देशों पर हमला किया, जहां यूएस बेस हैं. आज भी सुबह से इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहा है.

ईरान पर इजरायल के अटैक की 5 बड़ी बातें
इजरायल ने ईरान पर अमेरिका के साथ मिलकर हमला किया.
इजरायल अगले कुछ दिनों तक ईरान पर हमला करता रहेगा.
हमले के बीच इजरायल ने अपने देश में इमरजेंसी घोषित कर दी है.
US- अमेरिका के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत
इजरायल ने ईरानी सरकार की जगहों और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *