US-Israel Iran Attack: ईरान ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद कहा कि अमेरिका सरेंडर करेगा. इसके बाद ट्रंप ने भी कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका ऐसा हमला करेगा जो किसी ने कभी नहीं देखा होगा.US-Israel Iran Attack: अमेरिका-ईरान के बीच इस भीषण युद्ध के बाद से लड़ाई आर-पार की हो गई है. मिसाइल-ड्रोन अटैक के अलावा दोनों ओर से एकदूसरे को तबाह कर देने की धमकियां भी दी जा रही हैं. ईरान ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद कहा कि अमेरिका सरेंडर करेगा. इसके बाद ट्रंप ने भी कड़े शब्दों में कहा कि अमेरिका ऐसा हमला करेगा जो किसी ने कभी नहीं देखा होगा.
ऐसा जवाब देंगे…
ईरान पर हमले की चेतावनी देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान ने अभी कहा है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करेंगे,जितना पहले कभी नहीं किया हो, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो हम उन्हें ऐसी ताकत से जवाब देंगे जो दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा होगा.
ईरान ने कहा था-अमेरिका सरेंडर करेगा
इससे पहले अमेरिका को सीधी धमकी देते हुए ईरान के नए सेना आर्मी चीफ ब्रिगेडियर जनरल अहमद वहिदी ने कहा कि हम इस देश के दुश्मनों को खासकर अमेरिका और जायोनी शासन को यह बात समझा देंगे कि उन्होंने बड़ी गलती की है. यह हम अपने लोगों की ताकत, एकता और सहयोग के दम पर करेंगे. हम अपने उस बुद्धिमान और मजबूत नेता(खामेनेई) के खून की आखिरी बूंद तक चलते रहेंगे, जब तक दुश्मन हार न मान ले.