पूर्व DGP राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक… राज्यसभा के लिए TMC ने जारी किए नाम

तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं. हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.’’तृणमूल कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के उम्मीदवार के तौर पर मंत्री बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार, अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक के नामों की शुक्रवार शाम को घोषणा की. निर्वाचन आयोग ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में राज्यसभा की 37 सीट के लिए मतदान 16 मार्च को होगा.

तृणमूल कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हमें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं. हम उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.”

सुप्रियो 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और वर्तमान में ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री हैं. कुमार पुलिस महानिदेशक और उससे पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं. गुरुस्वामी उच्चतम न्यायालय के वकील हैं, जबकि मल्लिक बंगाली फिल्म उद्योग में एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं.

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा की है. राज्यसभा के 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में खत्म होने वाला है. ईसीआई के अनुसार, 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा. सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान किया जाएगा और उसी दिन शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *