अनाया बांगर अब कुछ दिन नहीं खेलेंगी क्रिकेट, बताया- मेरी सर्जरी होने वाली है

अनाया बांगर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैन्स और फॉलोअर्स के बीच सनसनी मचा दी है. उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है.अनाया बांगर ने क्रिकेट से ब्रेक लिया है. अनाया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी जिंदगी से जुड़े इस अपडेट के बारे में जानकारी दी. अनाया ने लिखा, मेरी सर्जरी की तारीख नजदीक है इसलिए मैं क्रिकेट और ट्रेनिंग से ब्रेक ले रही हैं. मैं अपनी बॉडी को वो टाइम और स्पेस देना चाहती हूं जो इसे पूरी तरह से रिकवर होने के लिए जरूरी है. फिलहाल मेरा फोकस केवल इस बात पर रहेगा कि मैं अपने शरीर में कम्फर्टेबल हो जाउं.

अनाया ने लिखा, मुझे रिकवर होने में करीब 6 महीने से एक साल तक लग सकता है. ये समय शरीर को पूरी तरह से सेटल और हील होने के लिए बहुत अहम होगा. मैं इस वक्त वही कर रही हूं जो मेरे लिए सबसे जरूरी है. उन्होंने आखिर में लिखा, आपका प्यार और सपोर्ट पाकर मैं बहुत शुक्रगुजार हूं. आपने मुझे मेरे हर फेज में सपोर्ट किया है यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. प्यार अनाया.अनाया के प्रैक्टिस वीडियो खूब हुए वायरल

अनाया की इस अपडेट वाली पोस्ट के अलावा अगर देखें तो वह इंस्टाग्राम पर अपने प्रैक्टिस वीडियो खूब शेयर किया करती थीं. कभी नेट प्रैक्टिस करते तो कभी घुड़सवारी करते हुए अनाया के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते थे. अब अनाया ने ब्रेक की अनाउंसमेंट की उनके चाहने वालों ने उन्हें सपोर्ट किया. बता दें कि अनाया बांगर क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी है. वह अपने सेक्स चेंज ऑपरेशन के बाद सुर्खियों में रही थीं. उन्होंने क्रिकेटर्स से मिले प्रपोजल के कई ऐसे सनसनीखेज खुलासे भी किए थे जिन्होंने पब्लिक को हैरान कर दिया था. अनाया ने दावा किया था कि ‘कुछ क्रिकेटरों ने मुझे बिना मांगे अपनी न्यूड फोटोज भेजीं.’ अनाया ने एक ऐसे शख्स के बारे में भी बताया जो उन्हें गालियां देता था. उन्होंने कहा, ‘वह मुझे सबके सामने गालियां देता था. फिर वही शख्स मेरे बगल में आकर बैठ जाता था और मेरी तस्वीरें मांगता था. एक और घटना हुई जब मैं भारत में थी तो मैंने एक पुराने क्रिकेटर को अपनी हालत के बारे में बताया. उसने मुझसे कहा, ‘चलो कार में चलते हैं, मैं तुम्हारे साथ सोना चाहता हूं’.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *