IND vs PAK, T20 World Cup Controversy Live: मोहसिन नकवी कुछ देर में पीएम शहबाज शरीफ से करेंगे मुलाकात

Pakistan T20 World Cup Controversy Live Updates: PCB चीफ मोहसिन नकवी सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलने वाले हैं इस मीटिंग के बाद ही आखिरी फैसला हो पाएगा, बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला है.ICC vs PCB, T20 World Cup Controversy Live Updates: पाकिस्तान भारत के साथ वर्ल्ड कप मैच बहिष्कार को लेकर यू-टर्न मार सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान के लाहौर में हुई मीटिंग में आईसीसी ने पीसीबी को साफ शब्दों में चेता दिया है कि मैच ने खेलने पर पाकिस्तान क्रिकेट को कितना नुकसान हो सकता है. यही कारण है कि सोमवार को मोहसिन नकवी पीएम शहबाज शरीफ से बहिष्कार के मामले में चर्चा करने वाले हैं और भारत-पाक मैच होगा या नहीं, इसको लेकर आखिरी फैसला करेंगे. यह मीटिंग ठीक एक हफ़्ते बाद हुई, जब पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट किया था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 2026 के T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ़ अपना मैच नहीं खेल सकती. यह घटना तब हुई जब बांग्लादेश को टूर्नामेंट में खेलने की इजाज़त नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने भारत जाने से मना कर दिया था, और उनके मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की उनकी रिक्वेस्ट को ICC मीटिंग में वोटिंग के बाद खारिज कर दिया गया था