भारत क्लब की एक अन्य सदस्य ने कहा, “पीएम मोदी के स्वागत के लिए हमने बहुत अच्छे से अभ्यास किया है. हमें बहुत बेसब्री से इंतजार था कि हम उन्हें अपनी आंखों के सामने देखें. हम अपने नृत्य के प्रदर्शन से उनका स्वागत करेंगे.”प्रधानमंत्री मोदी ने कुआलालंपुर में कहा कि तमिल भाषा भारत को विश्व से जोड़ती है, तमिल साहित्य शाश्वत है और तमिल संस्कृति वैश्विक है. कुआलालंपुर से कोच्चि का संबंध ऐतिहासिक है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया पहुंचे तो खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 7-8 फरवरी तक के लिए मलेशिया पहुंचे हैं. मलेशिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कुआलालंपुर में लैंड किया. एयरपोर्ट पर मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के गर्मजोशी से किए गए स्वागत से बहुत खुश हूं. मैं हमारी बातचीत और भारत और मलेशिया के बीच दोस्ती के रिश्तों को और मजबूत करने का इंतजार कर रहा हूं.”
इसके बाद एक बार फिर पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी दिखी. दोनों नेता एक ही कार में एयरपोर्ट से रवाना. पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम ने कार में सेल्फी भी ली. पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘भारत-मलेशिया के जन-जन संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं. ‘पीएम मोदी के आगमन से उत्साहित एक भारतीय समुदाय की सदस्य ने कहा, “हम बहुत समय से मेहनत कर रहे हैं. हम बहुत उत्साहित हैं और कई हफ्ते से अभ्यास कर रहे हैं. 10 साल पहले पीएम मोदी यहां आए थे और हम तब भी इतने ही उत्साहित थे.”