Berlin and the Lady with an Ermine Teaser: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज मनी हाइस्ट के पांच सीजन आए हैं और उसमें 41 एपिसोड हैं. अब इसी सुपरहिट सीरीज के कैरेक्टर बर्लिन पर स्पिन ऑफ सीरीज आ रही है जिसका टीजर रिलीज हो गया है.Berlin and the Lady with an Ermine Teaser: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज मनी हाइस्ट यूनिवर्स का करिश्माई चोर बर्लिन एक बार फिर लौटने को तैयार है. नेटफ्लिक्स ने खुद अपने ऑफिशियल हैंडल से इस बात का ऐलान किया है. और, फेमस बर्लिन की वापसी की तारीख भी बता दी है. नेटफ्लिक्स के पोस्ट के मुताबिक बर्लिन की वापसी 15 मई को होगी. ये चतुर चोर ‘बर्लिन एंड द लेडी विद एन अर्मिन (Berlin and the Lady with an Ermine)’ के नाम से ओटीटी पर वापसी कर रहा है. जो इस बार पहले से ज्यादा डार्क अवतार में नजर आ सकता है. इस बार बर्लिन चोरी के अलावा प्यार करता हुआ भी दिख सकता है. साथ ही बदला और साजिशें भी नजर आ सकती हैं.
मास्टर हाइस्ट की दुनिया का अनोखा कैरेक्टर
इस नई किस्त में बर्लिन और उसका खास पार्टनर डेमियन गैंग को दोबारा इकट्ठा करते हैं. प्लान है, मशहूर पेंटिंग ‘द लेडी विद एन अर्मिन’ की चोरी. लेकिन असली खेल यहीं खत्म नहीं होता. ये चोरी सिर्फ एक बहाना है. असली निशाना हैं ड्यूक और डचेस ऑफ मालागा, जो बर्लिन को ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं. उन्हें लगता है कि वो बर्लिन को घुटनों पर ला सकते हैं. लेकिन उनकी एक चूक बर्लिन को और भी ज्यादा खतरनाक बना देती है. बदले की आग में जलता बर्लिन इस बार और भी शातिर, और भी बेखौफ नजर आएगा.पुराने चेहरे, नए किरदार और तगड़ा ड्रामा
सीरीज में पेड्रो अलोंसो के साथ मिशेल जेनर, त्रिस्तान उलोआ, बेगोना वर्गास, जूलियो पेना फर्नांडीज और जोएल सांचेज अपने अपने किरदारों में लौट रहे हैं. सीरीज में इनमा कुएस्ता की एंट्री नए किरदार कैंडेला के रूप में होती है. जो बर्लिन के दिल की धड़कन बन जाएंगी. इसके अलावा होसे लुईस गार्सिया पेरेज और मार्टा निएतो ड्यूक और डचेस ऑफ मालागा के रोल में कहानी को और दिलचस्प बनाते नजर आएंगे.
आठ एपिसोड्स वाली इस सीरीज को एलेक्स पीना और एस्थर मार्टिनेज लोबातो ने बनाया है. जबकि शूटिंग सेविले, मैड्रिड और स्पेन के कई खूबसूरत शहरों में हुई है. नेटफ्लिक्स की स्पिन ऑफ सीरीज 15 मई 2026 को रिलीज होगी.
मनी हाइस्ट के बारे में
मनी हाइस्ट की बात करें तो इसके टोटल 5 सीजन हैं. दुनियाभर में तहलका मचा चुकी इस वेब सीरीज के पांच सीजन 2017 से 2021 के बीच नेटफ्लिक्स पर आए थे. इन पांच सीजन में इसके 41 एपिसोड थे. ये नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है.