Live Updates: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में 17 साल के युवक की पीट -पीटकर हत्या

Breaking News Live Updates: देश और दुनिया की ब्रेकिंग न्‍यूज के लिए हमारे इस ब्‍लॉग से जुड़े रहें.दिल्‍ली विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. सत्ता पक्ष ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की. साथ ही पार्टी पर झूठ और अफवाह फैलाने का आरोप लगाया. एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने सदन में प्रदूषण के मुद्दे पर सदन में जमकर नारेबाजी की थी, जिसके बाद चार विधायकों को निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद सदन के बाहर भी पार्टी के विधायकों ने जमकर नारेबाजी की थी.

त्रिलोकपुरी इलाके से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय छात्र की नाबालिग लड़कों के एक समूह ने बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक 5 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजकर 25 मिनट पर पुलिस थाना मयूर विहार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है, जिसे सामूहिक मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में लाया गया है. घायल की पहचान मोहित, उम्र 17 वर्ष, निवासी इंद्रा कैंप, त्रिलोकपुरी के रूप में हुई, जो कक्षा 11 का छात्र था.