Dharmendra News Live Updates: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा. उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है. खास तौर पर उनके करीबियों और फैन्स के लिए ये बहुत मुश्किल घड़ी है. जानें उनकी प्रार्थना सभा से जुड़े अपडेट्स.
Dharmendra News Live Updates: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर, लेजेंड्री स्टार, हिंदी सिनेमा के हीमैन धर्मेंद्र की प्रेयर मीट 27 नवंबर यानी आज रखी गई है. देओल परिवार ने बुधवार (26 नवंबर) को यह जानकारी दी. बताया गया है कि शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक मुंबई के ताज होटल में यह प्रेयर मीट होगी. इस प्रेयर मीट में कई फिल्मी सितारे नजर आ सकते हैं. बता दें कि सोमवार 24 नवंबर को धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. इससे कुछ दिन पहले उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 12 नवंबर को उन्हें घर लाया गया, लेकिन हालत फिर बिगड़ी और वे इस बार जिंदगी की ये जंग हार गए. उसी दिन उनका अंतिम संस्कार भी हो गया था. धरम पाजी को अंतिम विदाई देने अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, सलीम खान, गौरी खान समेत कई बड़े सितारे श्मशान घाट पहुंचे थे. उसके बाद से बॉलीवुड के सितारे लगातार देओल फैमिली से मिलने के लिए उनके घर आ रहे हैं. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में लगभग 65 साल तक काम किया और 300 से ज्यादा फिल्मों में नजर आए. उनकी प्रमुख फिल्मों में सत्यकाम, चुपके चुपके, शोले, जुगनू, धरमवीर, प्रतिज्ञा, तहलका जैसी फिल्मों के नाम प्रमुखता से आते हैं. धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस है जो दिसंबर 2025 में रिलीज होगी. बता दें कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी. पहली शादी प्रकाश कौर के साथ की और दूसरी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से की. बता दें कि धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में काम कर रहे थे. हालांकि पिछले 25 साल से उनका अधिकतर समय अपने फार्म हाउस पर ही निकल रहा था. जहां वे प्रकृति के करीब रहते और सोशल मीडिया पर लाइफ अपडेट्स देते थे. आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट्स…
Dharmendra News Live Updates: धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा शुरू, पहुंचने लगे सितारे