India vs South Africa 2nd Test Day 2: साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, तो वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 रन बना लिए हैं. क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (7) और केएल राहुल (2) रन बनाकर नाबाद हैं,IND vs SA: गुवाहटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए, तो वहीं भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 रन बना लिए हैं. क्रीज पर यशस्वी जायसवाल (7) और केएल राहुल (2) रन बनाकर नाबाद हैं, इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने 109 रन की पारी खेली, वहीं, मार्को यान्सन ने कमाल करते हुए 93 रन बनाए, इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 49 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 489 रन पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने चटाकाए, कुलदीप के खाते में 4 विकेट आए. इसके अलावा बुमराह, सिराज और जडेजा ने 2-2 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. Cricket Score)
IND vs SA, 2nd Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 9/0, साउथ अफ्रीका 489/10, मुथुसामी ने ठोकी सेंचुरी