Shai Hope record in ODI: शाई होप वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर होप ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.Shai Hope record : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शाई होप ने इतिहास रच दिया है. शाई होप वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर होप ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लारा ने वनडे में 6000 रन 155 पारी में बनाए थे. वहीं, शाई होप ने केवल 142 पारी में 6000 वनडे रन बनाने का कमाल कर दिखाया है. बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड विवियन रिचर्ड्स के नाम है. रिचर्ड्स ने 6000 वनडे रन 141 पारियों में बनाए थे.
इसके अलावा शाई होप वनडे में वेस्टइंडीज की ओर से 6000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. शाई होप से पहले क्रिस गेल, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल,डेस्मंड हेन्स,विवियन रिचर्ड्स और रिची रिचर्ड्सन ने वनडे में 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
शाई होप ने रचा इतिहास
इसके अलावा शाई होप वनडे में स बसे तेज 6000 रन बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज हैं. इस मामले में पहले नंबर पर हाशिम अमला है जिन्होंने केवल 123 पारी में 6000 वनडे रन पूरा किए थे. NZ vs WI: शाई होप का ODI में तहलका, ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, हैरत में विश्व क्रिकेटShai Hope record in ODI: शाई होप वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर होप ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
Written by:
विशाल कुमार
क्रिकेट
नवंबर 19, 2025 15:47 pm IST
Published On
नवंबर 19, 2025 11:12 am IST
Last Updated On
नवंबर 19, 2025 15:47 pm IST
Read Time:
3 mins
Share
TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail
NZ vs WI: शाई होप का ODI में तहलका, ब्रायन लारा का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, हैरत में विश्व क्रिकेट
Shai Hope record in ODI vs Broke Brian Lara record: शाई होप ने रचा इतिहास
फटाफट पढ़ेंखबर का सार AI ने दिया. न्यूज टीम ने रिव्यू किया.
शाई होप ने वनडे मैच में सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज बन गए हैंशाई होप ने 142 पारियों में 6000 वनडे रन बनाए, जो ब्रायन लारा के 155 पारियों के रिकॉर्ड से बेहतर हैवेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 6000 वनडे रन का रिकॉर्ड विवियन रिचर्ड्स के नाम है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अन्य न्यूज़ ब्रीफ
Shai Hope record : न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शाई होप ने इतिहास रच दिया है. शाई होप वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडीज बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर होप ने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लारा ने वनडे में 6000 रन 155 पारी में बनाए थे. वहीं, शाई होप ने केवल 142 पारी में 6000 वनडे रन बनाने का कमाल कर दिखाया है. बता दें कि वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड विवियन रिचर्ड्स के नाम है. रिचर्ड्स ने 6000 वनडे रन 141 पारियों में बनाए थे.
इसके अलावा शाई होप वनडे में वेस्टइंडीज की ओर से 6000 रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. शाई होप से पहले क्रिस गेल, ब्रायन लारा, शिवनारायण चंद्रपॉल,डेस्मंड हेन्स,विवियन रिचर्ड्स और रिची रिचर्ड्सन ने वनडे में 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं.
शाई होप ने रचा इतिहास
इसके अलावा शाई होप वनडे में स बसे तेज 6000 रन बनाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज हैं. इस मामले में पहले नंबर पर हाशिम अमला है जिन्होंने केवल 123 पारी में 6000 वनडे रन पूरा किए थे.
आपके लिए और..
ICC ODI Ranking: रोहित शर्मा की बादशाहत खत्म, डेरिल मिशेल ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज
‘अब उन्हें समझना होगा’, पिच नहीं बल्कि इस कारण भारत को कोलकाता टेस्ट में मिली शर्मनाक हार, एबी डिविलियर्स ने बताया
‘छोटा बेटा अब मेरी इज्जत करेगा’, व्हाइट हाउस डिनर पार्टी में डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो से ऐसा क्यों कहा ?
वनडे में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
123- हाशिम अमला
123- बाबर आजम
136-विराट कोहली
139 – केन विलियमसन
139 – डेविड वार्नर
140 – शिखर धवन
141 – विव रिचर्ड्स
141 – जो रूट
142 – क्विंटन डी कॉक
142 – शाई होप
शाई होप की तूफानी शतकीय पारी
Latest and Breaking News on NDTV
मैच में शाई होप ने अपने वनडे करियर का 19वां शतक जमाया. सबसे तेज 19 शतक लगाने वाले शाई होप दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, बतौर विकेटकीपर कप्तान के तौर पर होप का यह छठा शतक है. ऐसा कर उन्होंने धोनी की बराबरी कर ली है. वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए निर्धारित 34 ओवर में 9 विकेट पर 247 रन बनाए. शाई होप ने 69 गेंद पर 109 रन की नाबाद पारी खेली. अपनी पारी में होप ने 69 गेंद का सामना किया और 14 चौके सहित 4 छक्के लगाए.
सबसे तेज 19 वनडे शतक
102- बाबर आजम
104 – हाशिम अमला
124-विराट कोहली
139 – डेविड वार्नर
142 – शाई होप
147 – क्विंटन डी कॉक
वनडे में विकेटकीपिंग कप्तान के रूप में सर्वाधिक शतक
6 – शाई होप (43)
6 – एमएस धोनी (172)
4 – एबी डिविलियर्स (27)
5 विकेट से हारा वेस्टइंडीज
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया. न्यूजीलैंड की ओर से डेवॉन कॉन्वे ने 90 रन की पारी खेली तो वहीं रचिन रवींद्र ने 56 रन बनाए. इसके अलावा टॉप लैथम 39 और मिचेल सैंटनर ने 34 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को बारिश से प्रभावित मैच में 5 विकेट से हरा दिया.
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, विल यंग, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल,मिचेल सैंटनर (कप्तान),
नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर
वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन
जॉन कैंपबेल,एकीम ऑगस्टे,कीसी कार्टी,शाई होप (कप्तान), (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स,रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, शामर स्प्रिंगर, जेडन सील्स