‘मौत से मत डरो’… दिल्ली को दहलाने वाले उमर की गवाही का वीडियो, आत्मघाती हमले को जायज ठहराया

Delhi Blast Suicide Bomber Video: दिल्ली लाल किला बम धमाके के आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर उन नबी का वीडियो सामने आया है. इसमे वो आत्मघाती हमले को सही ठहरा रहा है.नई दिल्ली:
Delhi Blast Suicide Bomber Video: दिल्ली बम धमाके को आतंकी डॉक्टरों ने किसी हड़बड़ी में अंजाम नहीं दिया था. ये बेहद सोची समझी और खतरनाक इरादों के साथ बुनी गई आतंकी साजिश थी. दिल्ली ब्लास्ट के आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी का नया वीडियो सामने आया है, जो आतंकियों की तबाही के पूरे प्लान का संकेत भी देता है. उमर उन नबी इस वीडियो में वो सुसाइड बॉम्बिंग की वकालत करता नजर आ रहा है. वो कहता दिख रहा है कि मौत से मत डरो.

वीडियो में उमर ने कहा, आत्मघाती बम हमला सबसे गलत समझी जाने वाली बातों में से एक है. यह एक शहादत का तरीका है… यह इस्लाम में जानी हुई बात है. लेकिन इसमें कई विरोधाभास हैं; इसके खिलाफ कई तर्क दिए गए हैं. आतंकी डॉक्टर ने कहा, ‘शहादत’ वो अभियान होता है, जिसमें शख्स यह मान लेता है कि उसकी मृत्यु किसी खास जगह और वक्त पर होगी. उमर यह भी कहते हैं कि कोई भी यह सटीक भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि उसकी मृत्यु कब और कहां होगी और यह तभी होगी जब यह नियति में लिखा होगा. उसने आखिरी में कहा, मौत से मत डरो.

इस वीडियो में वो कह रहा है कि आत्मघाती हमले को लेकर कई तरह के भ्रम हैं. जब किसी व्यक्ति को लगता है कि वो किसी निश्चित जगह पर निश्चित टाइम पर मरने जा रहा है तो उसके मन में क्या चल रहा होता है. वो इस वीडियो में आत्मघाती हमले को जायज ठहराता नजर आ रहा है. दिल्ली बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी. इसमें कार को बम से उड़ाने वाला अल फलाह यूनिवर्सिटी का डॉक्टर उमर उन नबी शामिल है.