उभरते भारत की नई तस्वीर… शशि थरूर ने फिर पीएम मोदी की दिल खोलकर की तारीफ

कांग्रेस के असंतुष्ट नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बार फिर तारीफ की है.कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की है. रामनाथ गोयनका व्याख्यान में पीएम मोदी के भाषण की प्रशंसा की. थरूर ने लिखा, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब सिर्फ़ एक ‘उभरता हुआ बाज़ार’ नहीं, बल्कि दुनिया के लिए एक ‘उभरता हुआ मॉडल’ है, और इसके आर्थिक लचीलेपन का ज़िक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन पर हमेशा चुनावी मूड में रहने का आरोप लगाया जाता रहा है, लेकिन असल में वे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भावनात्मक मूड में रहते हैं.