श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने पलटा वापस स्वदेश लौटने का फैसला, तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा पाकिस्तान दौरा

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पाकिस्तान से स्वदेश लौटेगी, इस्लामाबाद में बम विस्फोट के बाद लिया फैसलामंगलवार को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती बम विस्फोट का असर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे पर भी पड़ा है. हालांकि, बुधवार सुबह वापस श्रीलंका लौटने का फैसला करने वाले टीम के 8 खिलाड़ियों ने क्रिकेट श्रीलंका से बातचीत के बाद अपने फैसले को बदल दिया है.

इससे पहले विस्फोट में मारे गए 12 लोगों की मौत के बाद श्रीलंका की टीम ने वापस स्वदेश लौटने का फैसला किया था. जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों के चलते जल्द ही होने जा रही त्रिकोणीय सीरीज से हटने का फैसला किया है. ये सभी खिलाड़ी जल्द ही वापस श्रीलंका लौटेंगे. इसका मतलब यह है कि श्रीलंका टीम शुरू होने जा रही ट्राई सीरीज का एक भी मैच खेले बिना वापस लौट रही है. सीरीज में मेजबान पाकिस्तान के अलावा तीसरी टीम जिंबाब्वे है.

श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka cricket) से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘ आत्मघाती बम विस्फोट के बाद टीम के सभी खिलाड़ी अपनी सुरक्षा को लेकर बहुत ही ज्यादा डरे हुए हैं. इसके बाद वीरवार को खेले जाने वाले पाकिस्तान के दूसरे वनडे मुकाबले पर भी संदेह के बादल मंडरा गए हैं, लेकिन ट्राई सीरीज से नाम वापस लेने वाले खिलाड़ियों के बदले में दूसरे खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजा जाएगा.’ श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने कहा वे टूर्नामेंट में भागीदारी को बनाए रखने के लिए औपचारिक बयान तैयार कर रहे हैं.’श्रीलंका बोर्ड ने जारी हालिया बयान में कहा, ‘कुछ खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों के चलते वापस घर लौटने का अनुरोध किया है. इस घटनाक्रम के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने तुरंत ही खिलाड़ियों से बात कर सुनिश्चित किया कि उनकी चिंताओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. और बोर्ड पीसीबी से बराबर संपर्क बनाए हुए है. पाकिस्तान बोर्ड ने टीम के हर सदस्य की सुरक्षा का आश्वासन दिया है.’ इसके बाद श्रीलंका बोर्ड ने अपने सभी खिलाड़ियों, स्टॉफ के सदस्यों और टीम प्रबंधन को दौरे को तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रखने को का है. हालांकि, अगर कोई खिलाड़ी श्रीलंका लौटने का फैसला लेता है, तो बोर्ड तुरंत ही स्थानापन्न खिलाड़ी को श्रीलंका को पाकिस्तान के लिए रवाना करेगा. वहीं, अगर कोई खिलाड़ी या स्पोर्ट स्टॉफ का सदस्य निर्देश के बावजूद वापस श्रीलंका लौटता है, तो उनके फैसले की समीक्षा दौरे के बाद की जाएगी. और समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी’
सूत्रों के अनुसार मंगलवार को इस्लामाबाद में हुए भीषण आत्मघाती बम विस्फोट में मारे गए 12 लोगों की घटना के बाद से ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों में डर का माहौल है. हालांकि, बम विस्फोट की खबर के बावजूद दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया था. पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने बताया था कि मंगलार को 12 बजकर 39 मिनट पर आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था. बम उड़ाने वाले शख्स ने पहले एक अदालत की बिल्डिंग में प्रवेश करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने बाहर ही एक पुलिस वाहन के नजदीक दस से 15 मिनट इंतजार करने के बाद खुद को बम से उड़ा लिया. यह यह कार बम था. और हमला एक ऐसे समय हुआ, जब यह इलाका आमतौर पर लोगों से भरा होता है.