25 साल का हुआ उत्तराखंड, PM मोदी ने राज्य को दी 8260 करोड़ की सौगात, किसानों को भी तोहफा

PM Modi in Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की है. देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. रविवार को लगभग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा.उत्तराखंड राज्य के गठन को रविवार को 25 साल पूरे हुए. इस ‘सिल्वर जुबली’ के मौके पर देहरादून में हुए खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया. उन्होंने उत्तराखंड को 8000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी. उन्होंने प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. ऐतिहासिक एफआरआई मैदान में पीएम मोदी को सुनने के लिए वहां एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे.उत्तराखंड सरकार का अमृतकाल में ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन पर जोर है. मालूम हो कि उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड नया राज्य बना था.

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी. देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी. रविवार को लगभग सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहा. देहरादून पुलिस ने घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. अन्य सभी मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहा. दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने के सभी मार्ग खुले रहे. देहरादून पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की थी.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी-
प्रधानमंत्री आज 11:05 पर देहरादून एयरपोर्ट पहुंचें
वहां से वह 11:30 पर आईएमए हेलीपैड देहरादून पहुंचें
प्रधानमंत्री 11:45 पर फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जाएंगे, जहां पर प्रोग्राम हुआ.
11:45 से 12:05 तक प्रधानमंत्री इनॉग्रेशन करेंगे और वहां लगे झांकियां और प्रदर्शनियों को देखा
12:05 से 12:25 तक संबंधित पक्षों से बात की.
12:30 से 1:30 तक राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित किया
1:30 पर कार्यक्रम स्थल से निकलकर 1:35 पर IMA हेलीपैड देहरादून पहुंचेंगे.
1: 40 पर IMA हेलीपैड देहरादून से 2:00 बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
2:05 पर देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.
कुल मिलाकर प्रधानमंत्री देहरादून में 3 घंटे तक रहेंगे.
कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री 8260 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास समेत कई प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं.
प्रधानमंत्री द्वारा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन कियागा, उनमें अमृत योजना के अंतर्गत देहरादून जलापूर्ति कवरेज, पिथौरागढ़ जिले में विद्युत सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा संयंत्र, नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान प्रमुख हैं.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री दो महत्वपूर्ण पेयजल परियोजनाओं— देहरादून में सौंग बांध पेयजल परियोजना और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना का शिलान्यास किया.
चंपावत में महिला खेल महाविद्यालय की स्थापना तथा नैनीताल में अत्याधुनिक डेयरी संयंत्र का भी शिलान्यास किया.
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मोदी 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी जारी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शनिवार को एक पोस्ट कर लिखा देवभूमि उत्तराखंड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. 9 नवंबर को राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा. दोपहर करीब 12:30 बजे देहरादून के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शिक्षा, सिंचाई और खेल सहित कई सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करूंगा. इसके साथ ही एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करने का सुअवसर मिलेगा.