Bihar Election Voting Live: लखीसराय में वोटिंग के दौरान जमकर हंगामा, विजय सिन्हा के काफिले को भीड़ ने रोका

Bihar Phase 1 Voting LIVE: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने भी पहले चरण में अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाला. यह चुनाव सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है.Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहे हैं. दोपहर 1 बजे तक राज्य के 3.75 करोड़ मतदाताओं में से 42.31% वोट डाल चुके हैं. राज्य के जिन 18 जिलों में मतदान हो रहा है उनमें गोपालगंज 46.73% वोटिंग के साथ सबसे आगे है. वहीं सबसे कम मतदान राजधानी पटना में दर्ज किया गया, जहां सुबह 1 बजे तक 37.72 प्रतिशत मतदान हुआ है.

Bihar Assembly Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates :
Nov 06, 2025 14:59 (IST)
Share
TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail
बिहार में भारी बहुमत से बनने जा रही एनडीए सरकार: ब्रजेश पाठक
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने जा रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मैं कह सकता हूं कि राज्य में एनडीए सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है. प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं ने जनता का विश्वास अर्जित किया है. बिहार की महिलाएं और बेटियां समेत समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एकजुट हैय

Nov 06, 2025 14:46 (IST)
Share
TwitterWhatsAppFacebookRedditEmail
बिहार चुनाव के बयानवीर- लालू बोले 20 साल बहुत हुआ; तेजस्वी, सम्राट चौधरी, मुकेश सहनी क्या बोले?
बिहार में चुनाव के पहले चरण की वोटिंग चल रही है. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपनी, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की वोट डालने के बाद की तस्वीर डालते हुए लिखा, “तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी. 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है.” वहीं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मतदान के बाद कहा, “बिहार में 14 तारीख को नई सरकार मिलने वाली है.” उधर बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, “हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं. बिहार में इस बार हमारी बहनें, नौजवान बिहार के भविष्य को बनाए रखने के आधार पर हमें वोट दे रहे हैं.”

वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया कि हलसी प्रखंड में लोगों को वोट देने से रोका गया है. उन्होंने कहा, “हम वहां जा रहे हैं. आरजेडी के लोगों की मानसिकता आज भी बूथ कब्जा करने और बूथ से जिन्न निकालने की है.” महागठबंधन की सहयोगी पार्टी वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद सभी से आग्रह करते हुए कहा, “अपने वोट का सही से उपयोग करें, बिहार में बदलाव लाने, बेहतर सरकार बनाने, समस्याओं को दूर करने के लिए अपने मत का इस्तेमाल करें.