India vs Australia LIVE Score, 3rd T20I: भारतीय टीम कर रही 187 के स्कोर का पीछा, जानें पल-पल का अपडेट

India vs Australia LIVE Cricket Updates, 3rd T20I: होबार्ट के बेलेरिव ओवल में हो रहे सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से मिले 187 के लक्ष्य का पीछा कर रही है.India vs Australia LIVE Score: होबार्ट के बेलेरिव ओवल में हो रहे सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से मिले 187 के लक्ष्य का पीछा कर रही है. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं. टिम डेविड 38 गेंदों में 8 चौके और पांच छक्के लगाए. जबकि स्टोइनिस ने 39 गेंदों में 64 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट झटके. भारत की शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल मार्श ने एक मोर्चा संभाला. फिर टिम डेविड और स्टोइनिस ने पारी संभाली.

(Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन

भारत प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह