IND vs AUS: वनडे कप्तानी में डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले दुनिया के 8 बल्लेबाज, क्या शुभमन गिल रच पाएंगे इतिहास ?

Century on ODI captaincy debut: अब शुभमन गिल वनडे में कप्तान के तौर पर 19 अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलने वाले हैं. रोहित शर्मा के साथ गिल ओपनिंग करेंगे.

Shubman Gill ODI captaincy debut: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होने वाला है. पहला मैच 19 अकटूबर को पर्थ में खेला जाएगा. यह मैच शुभमन गिल के लिए अहम होगा. पहली बार गिल अपने करियर में वनडे की कप्तानी करने वाले हैं. बता दें कि हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गिल ने पहली बार टेस्ट में कप्तानी की थी. गिल ने डेब्यू टेस्ट में कप्तानी करते हुए शतक लगाया था. गिल ने कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट मैच में 147 रन की पारी खेली थी. अब वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने वनडे कप्तानी में डेब्यू करते हुए शतक ठोका है.

Latest and Breaking News on NDTV
सचिन तेंदुलकर वनडे कप्तानी डेब्यू पर शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ही भारत के लिए वनडे कप्तानी डेब्यू र शतक लगा पाए हैं. इस दिग्गज ने 1996 से 2000 तक 73 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की है. वहीं, 1996 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में 110 रन की पारी खेली थी. तेंदुलकर का कप्तान के रूप में परफॉर्मेंस कोई खास नहीं रहा था. उन्होंने भारत के वनडे कप्तान के रूप में 70 पारियों में 37.75 की औसत से 2454 रन बनाए.

क्या गिल दोहरा पाएंगे इतिहास?
अब शुभमन गिल वनडे में कप्तान के तौर पर 19 अक्टूबर को अपना पहला मैच खेलने वाले हैं. रोहित शर्मा के साथ गिल ओपनिंग करेंगे. पर्थ में यह वनडे मैच खेला जाएगा. यदि गिल कप्तान के तौर पर अपने पहले वनडे मैच में शतक लगाने में सफल रहे तो सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे.

रोहित और कोहली ने बतौर वनडे कप्तान पहले मैच में कितने रन बनाए थे.
चैंपियंस ट्रॉफी विजेता कप्तान रोहित शर्मा का कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में प्रदर्शन यादगार नहीं रहा, और न ही 2011 विश्व कप विजेता विराट कोहली का. संयोग से, दोनों खिलाड़ियों ने कप्तान के रूप में अपने पहले वनडे मैचों में 2-2 रन बनाए थे. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले वनडे मैच में 2 रन बनाए थे, जबकि कोहली ने 2013 में इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 2 रन की पारी कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में खेली थी.

आपके लिए और..
‘कोई मुझे बोल्ड रोल नहीं देता था’, सामंथा रुथ प्रभु ने बताई ‘ऊ अंतवा’ करने की असली वजह
सृष्टि भारती का छठ गीत ‘दुःख सुनी दीनानाथ’ हुआ वायरल, काजल राघवानी की एक्टिंग हो रही है तारीफ…
विदेश में बेचा आम, फिर आमिर खान के साथ दी हिट फिल्म, अमिताभ बच्चन से है खास कनेक्शन, पहचाना क्या ?

वनडे कप्तानी में डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले 9 बल्लेबाज
बल्लेबाज़ रन टीम vs वेन्यू तारीख
ग्लेन टर्नर 171* न्यूज़ीलैंड East Africa एजबेस्टन 07-जून-75
रिची रिचर्डसन 106* वेस्ट इंडीज पाकिस्तान शारजाह 17-अक्टूबर-91
सचिन तेंदुलकर 110 भारत श्रीलंका प्रेमदासा 28-अगस्त-96
सनथ जयसूर्या 102 श्रीलंका ज़िम्बाब्वे एसएससी 26-जनवरी-98
इरविंग रोमेन 101 बरमूडा कनाडा टोरंटो 21-अगस्त-06
माइक हसी 109* ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज कुआलालंपुर 18-सितंबर-06
गेविन हैमिल्टन 119 स्कॉटलैंड कनाडा एबरडीन 07-जुलाई-09
स्टीवन स्मिथ 102* ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड होबार्ट 23-जनवरी-15
सभी 27 भारतीय कप्तानों के वनडे कप्तानी के डेब्यू मैचों के स्कोर
110-सचिन तेंदुलकर.
86*- शिखर धवन.
67- अजित वाडेकर.
50-रवि शास्त्री.
50-अजय जड़ेजा.
49-कपिल देव.
43- वीरेंद्र सहवाग.
38- गौतम गंभीर.
37-सुरेश रैना.
34- अजिंक्य रहाणे.
32- सौरव गांगुली.
25- हार्दिक पंड्या.
12- केएल राहुल.
12-मोहम्मद अज़हरुद्दीन.
11- क्रिस श्रीकांत.
8- दिलीप वेंगसरकर.
6*-सैयद किरमानी.
6- राहुल द्रविड़.
5-गुंडप्पा विश्वनाथ.
4*- बिशन सिंह बेदी.
4-सुनील गावस्कर.
2- रोहित शर्मा.
2-विराट कोहली.