SL vs PAK: भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान कैसे पहुंचेगी Asia Cup 2025 के फाइनल में, ऐसा है पूरा समीकरण

Pakistan Asia Cup 2025 Final Qualification Scenario: आज यानि 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मैच है. इस मैच को हर हाल में पाकिस्तान को जीतना होगा.

How can Pakistan progress to Final: भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर 4 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. भारत से हारने के बाद अब पाकिस्तान के लिए फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है. लेकिन खत्म नहीं हुई है. पाकिस्तान को सुपर 4 में अब दो मैच और खेलने हैं. ऐसे में यदि पाकिस्तानी टीम अपने दोनों मैच जीतने में सफल रहती है तो फिर उसके लिए फाइनल में पहुंचने की राह बन सकती है. (Pakistan team qualification scenario for Asia Cup 2025 Final) आज यानि 23 सितंबर को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच करो या मरो वाला मैच है. इस मैच को हर हाल में पाकिस्तान को जीतना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

पाकिस्तान ऐसे पहुंच सकती है फाइनल में 

पाकिस्तान की टीम को फाइनल में पहुंचना है तो अपने बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. एक मैच में भी मिली हार पाकिस्तान के लिए एशिया कप 2025 का फाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा.  श्रीलंका की स्थिति भी पाकिस्तान जैसी ही है. वहीं बांग्लादेश की पूरी कोशिश होगी कि जब वह 25 सितंबर को पाकिस्तान का सामना करेगी तो उसे मैच को जीतकर फाइनल में जगह बनाए. (Qualification scenario for Pakistan to reach Asia Cup final)

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे मिलेगा फाइनल का टिकट

सुपर-4 में सभी टीमें तीन-तीन मैच खेलेगीं. इन मैचों के बाद जो दो टीमें सुपर-4 अंक तालिका में पहले दो स्थानों पर रहेंगी, वो फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. भारत और बांग्लादेश के दो-दो अंक हैं. अगर दोनों टीमें बचे दो में से एक भी मैच जीत जाती है तो उन्हें फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

फाइनल है 28 सितंबर को

फाइनल 28 सितंबर को खेला जाने वाला है. भारतीय टीम सुपर 4 में पाकिस्तान को हराकर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रही है. अब भारतीय टीम सुपर 4 में अपने दो मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ खेलेगी. बांग्लादेश की टीम के साथ भारत का मुकाबला 24 सितंबर को और श्रीलंका के साथ भारतीय टीम 26 सितंबर को मैच खेलेगी.

पाकिस्तान टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफयान मोकिम

श्रीलंका टीम

चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, नुवानिदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, जेनिथ लियानगे, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना