Andy Pycroft, Asia Cup 2025: ‘हैंडशेक’ विवाद के बीच एक म्यूटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे साझा करते हुए बताया जा रहा है कि एंडी पॉयक्रॉफ्ट ने अपनी गलती के लिए पाकिस्तानी कप्तान और मैनेजर से माफी मांग ली है.
Andy Pycroft, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे ‘हैंडशेक’ विवाद के बीच एक म्यूटेड वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया जा रहा है कि मैच रेफरी एंडी पॉयक्रॉफ्ट ने अपनी गलती के लिए पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा और उनके मैनेजर से माफी मांग ली है. हालांकि, सूत्रों की माने तो पाइक्रॉफ्ट ने सिर्फ ‘गलतफहमी’ के लिए माफी मांगी है. पाइक्रॉफ्ट ने जोर देते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ आयोजन स्थल प्रबंधक का एक मैसेज दिया था और किसी भी तरह के आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया था.
भारत बनाम पाक मैच से शुरू हुआ विवाद
‘हैंडशेक’ विवाद भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से शुरू हुआ हुआ. दोनों टीमों के कप्तानों ने टॉस के बाद हाथ नहीं मिलाया था. यही नहीं मैच जब समाप्त हुआ तब भी भारतीय खिलाड़ी हाथ मिलाए बगैर अपने कमरे में चले गए. तब से यह मामला तूल पकड़ा हुआ है.