अमेरिका में टिकटॉक को बचाने की हर तरकीब फेल? डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले साल देश में टिकटॉक पर बैन लगाने या अमेरिकी खरीददार के हाथों बेचने के लिए कानून पारित किया था जिसे दोनों पार्टियों ने समर्थन दिया था. अमेरिका में टिकटॉक बैन होगा या चलता रहेगा? सवाल बड़ा है लेकिन जवाब अभी भी अनिश्चित. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ साफ कह दिया है कि अगर अमेरिका के अंदर टिकटॉक का कंट्रोल किसी अमेरिकी कंपनी ने नहीं खरीदा तो इस ऐप को बैन कर दिया जाएगा. किसी डील के लिए ट्रंप ने जो डेडलाइन तय की थी वो बुधवार, 17 सितंबर को खत्म हो रही है और अभी भी कोई फैसला नहीं हुआ है. ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका के अंदर ऐप के भाग्य का फैसला करने में चीन ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.ट्रंप ने वाशिंगटन लौटने से पहले न्यू जर्सी में मीडिया से कहा, “मैं (बैन) कर सकता हूं, शायद नहीं. हम अभी टिकटॉक पर बातचीत कर रहे हैं. हम इसे मरने दे सकते हैं, या हम कर सकते हैं, मुझे नहीं पता. यह चीन पर निर्भर करता है. यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता. मैं इसे (डील) बच्चों के लिए करना चाहूंगा. उन्हें यह पसंद है.” उन्होंने कहा, “मेरा मतलब है, सेलफिश होकर कहूं तो, मैंने टिकटॉक के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे युवाओं का वोट मिला. मुझे ऐसे नंबर मिले जिनके करीब रिपब्लिकन पार्टी में कोई भी नहीं पहुंच पाया, कोई भी नहीं.” द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने 17 सितंबर की डेडलाइन दे रखी है. उसके बाद अमेरिका में वो कानून लागू हो जाएगा जिसके अनुसार या तो टिकटॉक को उसके चीनी मालिक बाइटडांस से अलग करना होगा या फिर उसे अमेरिका में बैन का सामना करना होगा. या यह भी हो सकता है कि ट्रंप एक बार फिर डेडलाइन को आगे बढ़ा दें,. दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही तीन बार कानून लागू करने में देरी कर चुके हैं. द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले साल देश में टिकटॉक पर बैन लगाने या अमेरिकी खरीददार के हाथों बेचने के लिए कानून पारित किया था जिसे दोनों पार्टियों ने समर्थन दिया था. अमेरिका का कहना है कि इस सोशल मीडिया ऐप के चीन के साथ संबंधों ने इसे अमेरिका के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बना दिया है.
कौन हैं मोज्तबा खामेनेई? जिन्हें अब इजरायल की तरफ से मिल रही धमकी Who is Iran’s Next Supreme Leader: अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद उनके बेटे मोज्तबा अली खामेनेई को…
ईरान युद्ध रुकते ही भारत के पेट्रोलियम मंत्री कतर क्यों गए? समझिए ये दौरा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण ईरान युद्ध के बाद से दुनिया भर में पेट्रोल और गैस की किल्लत देखी गई. भारत में भी गैस की…
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर जाने से पहले पीएम मोदी से मिलने पहुंचे ये खास ‘दोस्त’, VIDEO किया शेयर पीएम मोदी के आवास से निकलने से पहले उनके आवास पर गाय और मोर उनके पास पहुंच गए. पीएम ने…