Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश के तूफानी जीत के बाद बदला पॉइंट्स टेबल का समीकरण, जानें अब कौन कहां Asia Cup 2025 Points Table: बांग्लादेश बनाम हांगकांग मैच के बाद जानें एशिया 2025 के पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है. Asia Cup 2025 Points Table: एशिया कप 2025 का तीसरा मुकाबला बीते गुरुवार (11 सितंबर) को बांग्लादेश और हांगकांग के बीच अबू धाबी में खेल गया. जहां बांग्लादेश की टीम 14 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही. विपक्षी टीम के खिलाफ मिली इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ग्रुप ‘बी’ से अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. पहले स्थान पर अब भी अफगानिस्तान का कब्जा है. जिन्होंने अपने पहले ही मुकाबले में 94 रनों की बड़ी जीत हासिल की थी. इसकी वजह से उनका नेट रन रेट बांग्लादेश से काफी अच्छा है. इन दोनों टीमों के बाद हांगकांग की टीम तीसरे, जबकि श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर काबिज है. श्रीलंका के चौथे स्थान पर काबिज होने का कारण, उन्होंने टूर्नामेंट में अबतक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. एशिया कप 2025 के तीन मैच बीत जाने के बाद ग्रुप ‘बी’ की स्थिति अफगानिस्तान – एक मैच – एक जीत – दो अंक (+4.700) बांग्लादेश – एक मैच – एक जीत – दो अंक (+1.001) हांगकांग – दो मैच – दो हार – शून्य अंक (-2.889) श्रीलंका – अब तक एक भी मैच नहीं खेला है. जिसकी वजह से चौथे स्थान पर बिना किसी अंकों के काबिज है. ग्रुप ‘ए’ में भारत का है जलवा शुरुआती तीन मुकाबलों के बाद जहां ग्रुप ‘बी’ में अफगानिस्तान की टीम ने अपना दबदबा बनाया हुआ है. वहीं ग्रुप ‘ए’ में टीम इंडिया का जलवा है. भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में UAE की टीम को 93 गेंद शेष रहते नौ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. जिसकी वजह से वह बेहतर नेट रन रेट के साथ ग्रुप ‘ए’ में टॉप पर काबिज है. उसके बाद UAE, ओमान और पाकिस्तान का नाम आता है. खबर लिखे जाने तक टूर्नामेंट में ओमान और पाकिस्तान की टीम ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. तीन मैचों के बाद ग्रुप ‘ए’ की स्थिति भारत – एक मैच – एक जीत – दो अंक (+10.483) UAE – एक मैच – एक हार – शून्य अंक (-10.483) ओमान – अबतक एक भी मैच खेला नहीं है. पाकिस्तान – ग्रीन टीम ने भी टूर्नामेंट में अबतक एक भी मैच नहीं खेला है.
Lionel Messi: आए और छा गए लियोनेल मेसी, पिता की मौत के बाद शानदार वापसी के साथ किया पहला गोल Lionel Messi Goal: लियोनेल मेसी हाल के दिनों में निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर मुश्किल दौर से गुजर रहे…
विराट-रोहित को दिग्गज की चेतावनी, बोले- ‘लय में आने के लिए 1-2 मैच नहीं मिलेंगे’ 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व…
CSK vs DC: सुपर किंग्स की ‘सुपर जोड़ी’ बदहाल, दिल्ली की ‘स्लोअर मिसाइल’ की मार, घर में मान बचा पाएगी चेन्नई? Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: पिछले तीन मैचों में जो चेन्नई का हाल हुआ है, उस देखते हुए तो…