3 दिन की बच्ची हॉस्पिटल से हुई किडनैप, बाप पर पुलिस का शक, इस थ्रिलर मूवी को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

मलयालम फिल्म बेबी गर्ल थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव एप रिलीज हो गई है. फिल्म की कहानी एक 3 दिन की बच्ची की किडनैपिंग की कहानी है.एक टाइम था जब साउथ इंडियन फिल्मों का लोग मजाक बनाते थे उन्हें देखना तक पसंद नहीं करते थे, लेकिन अब ऑडियंस का टेस्ट और उनकी नजरिया बदल चुका है. अब साउथ की फिल्में लोगों को काफी पसंद आती हैं. जैसे हाल ही में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘बेबी गर्ल’ इस वक्त काफी चर्चा में हैं. अरुण वर्मा के निर्देशन में बनी निविन पॉल स्टारर मलयालम फिल्म ‘बेबी गर्ल’ 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में एक छोटी बच्ची की किडनैपिंग की कहानी दिखाई गई है जो आपको अंदर तक झंझोर देगी. ETV भारत की रिपोर्ट के मुताबिक ये थ्रिलर फिल्म असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित होकर बनाई गई है.

जानें क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक 3 दिन की बच्ची की किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है जो हॉस्पिटल से गायब हो जाती है. इसी बीच पुलिस मामले की जांच शुरू कर देती है और उनका शक ‘सनल मैथ्यू’ पर जाता है जो उस हॉस्पिटल में काम करता है. फिल्म में निविन पॉली ने सनल का किरदार निभाया है जो बच्ची गायब होने के बाद उसे ढूंढने में पूरी जान लगा देता है. हालांकि इन्वेस्टिगेशन के दौरान पुलिस का शक बच्ची के बाप के ऊपर भी जाता है. लेकिन असल में बच्ची किसने किडनैप की है, उसके साथ क्या होता है ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.निविन नहीं किसी और कास्ट करने वाले थे डायरेक्टर

ईटीवी भारत को दिए इंटरव्यू में निविन ने बताया कि निविन उनकी पहली पसंद नहीं थे वो तो किसी और कास्ट करना चाहते थे, लेकिन डेट्स की वजह से उन्हें निविन को अप्रोच करना पड़ा. डायरेक्टर ने बताया ‘शुरू में, हमने किसी दूसरे एक्टर के साथ फिल्म प्लान की थी. लेकिन शेड्यूलिंग की दिक्कतों की वजह से, हमने निविन पॉली से देर से बात की, और खुशकिस्मती से वो मान गए. हमने उनके लिए स्क्रिप्ट में छोटे-मोटे बदलाव किए और वो बहुत अच्छे से काम कर गए. आपको बता दें कि ‘बेबी गर्ल’ की कहानी भले ही सेंसिटिव हो, लेकिन पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होने से पहले तक सिर्फ 4.10 करोड़ का बिजनेस किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *