2026 FIFA World Cup: इस OTT प्लेटफॉर्म और चैनल पर भारतीय फुटबॉल फैन्स देख सकेंगे सभी 104 मैच

FIFA WORLD CUP 2026: इस साल यह इवेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होने वाले मैच से होगी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 शुरू (11 जून) होने को ही है और भारत में फुटबॉल फैन्स को इस पल का बेसब्री से इंतजार है. अगर आप भी फुटबॉल फीवर में शामिल हैं और मैच देखने के इच्छुक हैं तो टेंशन छोड़िए क्योंकि हम आपको बताएंगे कि अब तक के सबसे बड़े वर्ल्ड कप एडिशन के मैच आप कहां देख सकेंहे. इसमें 104 मैचों होंगे और 48 टीमें हिस्सा लेंगी. दर्शक डिजिटल स्ट्रीमिंग और ट्रेडिशनल टेलीविजन ब्रॉडकास्ट, दोनों के जरिए सारा एक्शन देख पाएंगे. क्या आप जानना चाहते हैं कि आप ये सारा एक्शन कब और कहां देख सकेंगे?

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टार्स एक महीने तक यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा और मैक्सिको में एक्शन के लिए इकट्ठा होंगे. मैचों के अलावा, टूर्नामेंट में बड़े एंटरटेनमेंट इवेंट्स भी होंगे. शकीरा ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी और FIFA के पहले वर्ल्ड कप फाइनल हाफटाइम शो के लिए BTS, शकीरा और मैडोना के नाम की अनाउंसमेंट की गई है. टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक चलेगा और इसका फाइनल न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा.

भारत में FIFA वर्ल्ड कप 2026 की स्ट्रीमिंग कहां देखें?

जो फुटबॉल फैन्स ऑनलाइन या ओटीटी पर मैच देखने वाले हैं वो इनका लाइव एक्शन ZEE5 पर देख सकते हैं. यह प्लेटफॉर्म अपने ऐप और वेबसाइट के जरिए हर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा, जिससे दर्शक स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट TV पर टूर्नामेंट देख पाएंगे. मैच इंग्लिश और हिंदी कमेंट्री ऑप्शन के साथ अवेलेबल होंगे.

लाइव स्ट्रीम देखने के लिए दर्शकों को एक्टिव ZEE5 सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी. प्लेटफॉर्म अभी ऐसे सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर कर रहा है जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान काम आएंगे.भारत में कौन से TV चैनल पर देख सकेंगे फुटबॉल मैच?

जो फैन्स टेलीविजन पर मैच देखना पसंद करते हैं, वे Zee के नए लॉन्च हुए Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. FIFA वर्ल्ड कप 2026 इन चैनलों पर अवेलेबल होगा:

Unite8 स्पोर्ट्स 1

Unite8 स्पोर्ट्स 1 HD

Unite8 स्पोर्ट्स 2

Unite8 स्पोर्ट्स 2 HD

इन चैनलों पर इंग्लिश और हिंदी कमेंट्री ऑप्शन के साथ मैचों की लाइव कवरेज दिखाई जाएगी.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

इस साल यह इवेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच मैक्सिको सिटी के मशहूर एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होने वाले मैच से होगी. भारत में दर्शकों के लिए, पहला मैच 12 जून को रात 12:30 बजे (IST) शुरू होगा. टूर्नामेंट का फिनाले 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच के साथ होगा, जो भारतीय दर्शकों के लिए 20 जुलाई को रात 12:30 बजे (IST) शुरू होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *