हिमाचल प्रदेश के चंबा में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 आंकी गई तीव्रता

भारतीय समयानुसार रात 10:04 बजे चंबा में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र मात्र 5 किलोमीटर की गहराई थी, इसकी वजह से आसपास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.शिमला:
हिमाचल प्रदेश के चंबा और कांगड़ा में शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.0 आंकी गई. चंबा और कांगड़ा जिले के अलावा भी आसपास के कई इलाकों में लगभग पांच सेकंड तक लोगों ने भूकंप के बड़े झटके महसूस किए.

भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए. हालांकि अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है. शुरुआती जानकारी के अनुसार भूकंप 10 बजकर 4 मिनट पर आया. वहीं भूकंप का केंद्र भरमौर के आसपास बताया जा रहा है और गहराई 5 किलोमीटर थी. वहीं तीव्रता 5.0 आंकी गई.

भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंप की गतिविधियां सामान्य मानी जाती हैं क्योंकि भारत कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है. उत्तर-पूर्वी भारत सहित हिमालय रेंज भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है. यह क्षेत्र भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टेक्टॉनिक गतिविधियों के कारण बार-बार कंपन महसूस करता रहता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *