हिमाचल के कुल्लू में आग ने मचाया तांडव,देखते ही देखते जल गया गांव, तस्वीरें देखकर हिल जाएंगे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर को लगी भारी तबाही मचाई है. इस आग में करीब-करीब पूरा गांव जलकर तबाह. लेकिन किसी तरह की जनहानि होने की खबर नहीं है.शिमला:
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर भयानक आग लग गई. यह आग जिले की तीर्थंकर घाटी के नोहांडा के झनीयार गांव में दोपहर करीब दो बजे लगी. यह आग देखते ही देखते फैल गई. पहले तो गांव वालों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग उनसे काबू में नहीं आई. हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. लेकिन इससे पहले ही आग वहां तबाही मचा चुकी थी. इस गांव में केवल चार-पांच घर ही बचे हैं, ये घर गांव के बाहरी हिस्से में बने थे. इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि खबर नहीं है. शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.

कुल्लू जिले के किस गांव में लगी आग
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में दो बजकर सात मिनट पर अग्निशमन विभाग की बंजर चौकी को सूचना मिली की नोहांडा के झनीयार गांव में आग लग गई है. इसके बाद अग्निशमन विभाग हरकत में आया. फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना की गई.

आग लगने का शुरूआत कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.
आग लगने का शुरूआत कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.
जिस झनीयार गांव में आग लगी, वह बंजार से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. उस गांव में पहुंचने की लिए दो-तीन किलोमीटर पैदल भी चलना पड़ता है. मिली जानकारी के मुताबिक आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में लिया. अभी तक कई घरों के राख होने की सूचना है.आग लगते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास तुरंत शुरू किए. लेकिन वो नाकाफी साबित हुए. इस वजह से जब तक अग्निशमन की गाड़ियां वहां पहुंचीं सब कुछ खाक हो चुका था. लेकिन आग से किसी तरह की जनहानि होने की खबर नहीं है.

आग में कितने का नुकसान हुआ है
Latest and Breaking News on NDTV
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में 16 घर, चार गौशालाएं और दो मंदिर जलकर राख हो गए. गांव में अब मात्र चार-पांच घर ही बचे हैं.ये बचे हुए घर आग की चपेट में आए घरों से कुछ दूरी पर बने हुए थे.यह दूरदराज का पहाड़ी इलाका है. यहां पर घर बनाने में बहुतायत में लकड़ी का प्रयोग होता है.