हिना खान के पति को खटक रहे खामेनेई की मौत का दुख मनाना वाले, कहा- किसी सैनिक के लिए आंसू बहाते नहीं देखा

हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का दुख मना रहे रहे भारतीय लोगों पर तीखा तंज कसा है.हिना खान के पति रॉकी जायसवाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से सनसनी मचा दी है. रॉकी ने अपनी पोस्ट में उन लोगों को टार्गेट किया जो ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का दुख मना रहे रहे हैं. बता दें कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में 28 फरवरी 2026 को खामेनेई की मौत की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद भारत के कई शहरों जैसे लखनऊ, हैदराबाद और बेंगलुरु में लोग गमगीन नजर आए. कुछ जगहों से रोते हुए वीडियो भी सामने आए, जबकि ईरान के कुछ हिस्सों में जश्न की खबरें भी आईं.

‘बिग बॉस 19′ की पॉपुलर कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया था. उन्होंने कहा था कि वे एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे और अल्लाह उनकी शहादत को कबूल करे. फरहाना ने यह भी बताया कि सहरी के बाद वे पूरी रात सो नहीं पाईं और काफी उदास थीं.

इस बयान के बाद रॉकी जायसवाल की इंस्टा पोस्ट आई. रॉकी ने बिना नाम लिए तीखी प्रतिक्रिया दी. 2 मार्च को उन्होंने लिखा कि निजी तौर पर किसी के लिए शोक मनाना ठीक है, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा करना क्रिटिसिज्म को बुलावा देता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इन शोक मनाने वालों को किसी भारतीय चाहे सैनिक हों, हमले के शिकार हों, पुलिसकर्मी हों, सरकार के लोग हों या महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के लिए इतना प्यार और आंसू बहाते नहीं देखा.रॉकी ने आगे लिखा, ‘जो आपको सुरक्षा देते हैं, उनकी पीठ में छूरी घोंपते हो और जो आपके देश के खिलाफ खड़ा रहा, उस विदेशी के लिए शोक मनाते हो. वफादारी ही सब कुछ है और वफादारी से ही हर बात साफ हो जाती है.’ रॉकी की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जहां कुछ लोगों ने रॉकी को सपोर्ट किया तो कुछ ने फरहाना की पर्सनल फीलिंग्स व्यक्तिगत का सम्मान करने की बात कही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *