सरगुन मेहता की म्यूजिक की समझ है जीरो, एमी विर्क के गानों को किया था रिजेक्ट, पंजाबी सिंगर बोले- उसकी सेंस एकदम जीरो है

सरगुन मेहता इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं, जिसे उन्होंने केवल अफवाह बताया है. इसी बीच एमी विर्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं कि सरगुन का सेंस एकदम जीरो है.
टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह और रवि दुबे शादी के 12 साल बाद पेरेंट्स बनने वाले हैं. हालांकि कपल ने अभी तक इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सरगुन मेहता के अच्छे दोस्त और को स्टार रहे पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क कहते दिख रहे हैं कि एक्ट्रेस का म्यूजिक में सेंस बिल्कुल जीरो है.

एमी विर्क ने कहा सरगुन मेहता का म्यूजिक सेंस है जीरो

विक्की कौशल के साथ फिल्म बैड न्यूज के प्रमोशन के दौरान का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहते हैं, सरगुन जिस गाने को मना कर देती है, बहुत खराब गाना है. वो चलेगा नहीं मैं वो गाना करता हूं. क्योंकि गानों में उसकी सेंस एकदम जीरो है. किस्मत गाने के लिए मैंने उसे कॉल किया था. उससे पहले हमने फिल्म अंग्रेज में साथ में काम किया था. तब हमारी इतनी दोस्ती नहीं थी. एमी विर्क के किस्मत गाने को सरगुन मेहता ने किया था नापसंद

आगे एक्टर ने कहा, मैंने सरगुन को कॉल करके कहा कि हमे एक गाना करना है किस्मत तो उसने कहा ठीक है तू मुझे गाना भेज दे. मुझे जब भी कोई गाना चुनना होता है तो मैं उसे भेजता हूं और सरगुन जिस गाने को ना करती है, बहुत ही बुरा गाना है वो करता हूं मैं. क्योंकि उसकी गानों में सेंस जीरो है. ये तो क्या ही गाना है, ये तो बिल्कुल ही नहीं चलेगा. मैं कहता हूं थैंक यू सो मच. ये चल जाएगा अब. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

एमी विर्क और सरगुन मेहता की फिल्में और गाने

एमी विर्क और सरगुन मेहता पंजाबी इंडस्ट्री की जानी मानी जोड़ी हैं, जिन्हें किस्मत, किस्मत 2, सौंकण सौंकड़े, सौंकण सौंकड़े 2 में साथ देखा गया है. वहीं फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद भी करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *