संबंध मजबूत… बांग्लादेश अवामी लीग ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

इसके बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बधाई दी है. बांग्लादेश अवामी लीग ने एक्स पर पोस्ट में शेख हसीना का लेटर शेयर किया है. शुभेंदु अधिकारी ने आज ही पश्चिम बंगाल के सीएम के रूप में शपथ ली है.शेख हसीना की पार्टी बांग्लादेश अवामी लीग ने शनिवार को भाजपा के विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उनकी जीत और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. पार्टी की केंद्रीय कार्यकारी समिति की ओर से जारी एक बयान में, अवामी लीग ने पश्चिम बंगाल में मिले जनादेश को “शुभेंदु अधिकारी के सशक्त नेतृत्व की अनूठी पहचान” बताया और उन्हें पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. पार्टी ने बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच साझा इतिहास, भाषा और सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला और विश्वास व्यक्त किया कि यह नया अध्याय इन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

बयान में बांग्लादेश और भारत के बीच दीर्घकालिक संबंधों को भी रेखांकित किया गया और कहा गया कि दोनों देशों के बीच सच्ची मित्रता और सहयोग का एक लंबा इतिहास रहा है. अवामी लीग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की नव निर्वाचित सरकार के कार्यकाल के दौरान, इस द्विपक्षीय संबंध और आपसी विकास की गति को और मजबूत होने की उम्मीद है.

शेख हसीना ने भी दी बधाई
इसके बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बधाई दी है. बांग्लादेश अवामी लीग ने एक्स पर पोस्ट में शेख हसीना का लेटर शेयर किया है. इस लेटर में लिखा है, “मैं अपनी और बांग्लादेश की जनता की तरफ से शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भारी जीत और भारत के पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर दिल से बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”