श्रीलंका नौसेना के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि फिलहाल हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 79 लोगों को बचाकर अस्पताल लाया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है. माना जा रहा है कि 101 अन्य लोग लापता हैं और जहाज डूब गया है.ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष हर बीतते दिन के साथ और बढ़ता दिख रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार श्रीलंका में तट के पास एक ईरानी जहाज को पनडुब्बी से निशाना बनाया गया है. इस हमले में अभी तक 101 लोगों के लापता होने की खबर है. बुधवार को श्रीलंका के दक्षिणी तट पर पनडुब्बी हमले के बाद ईरानी नौसेना का एक फ्रिगेट, आईरिस देना, कथित तौर पर डूब गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले में कम से कम 101 लोग लापता हैं और 78 घायल हैं, जिनमें से 32 गंभीर रूप से घायल हैं.आईरिस देना मौदगे श्रेणी का फ्रिगेट है, जो भारत के विशाखापत्तनम में आयोजित मिलान 2026 बहुराष्ट्रीय नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था. इससे पहले, श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सेना ने डूबते ईरानी जहाज पर सवार 32 लोगों को बचा लिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी डॉ.अनिल जसिंघे ने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है, सात का आपातकालीन उपचार चल रहा है और अन्य को मामूली चोटों के लिए इलाज किया जा रहा है.
श्रीलंका नौसेना के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि फिलहाल हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार 79 लोगों को बचाकर अस्पताल लाया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है. माना जा रहा है कि 101 अन्य लोग लापता हैं और जहाज डूब गया है.विदेश मंत्री विजिथा हेरथ ने संसद को बताया कि श्रीलंका की नौसेना को सूचना मिली थी कि 180 लोगों को ले जा रहा जहाज आईरिस देना संकट में है, और द्वीप राष्ट्र ने बचाव अभियान के लिए जहाज और वायुसेना के विमान भेजे.
युद्ध के 5वें दिन, अमेरिका और इज़राइल ने तेहरान और अन्य शहरों पर कई हवाई हमले किए. इज़राइल ने ईरानी नेतृत्व और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया, जिसके जवाब में इस्लामी गणराज्य ने इज़राइल और पूरे क्षेत्र पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए.