वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूथ वनडे में जड़ा छक्कों का शतक, इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लग दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए.Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऐतिहासिक पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड्स की झड़ी लग दी है. इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 80 गेंदें खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन बनाए. उनकी इस पारी में 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे. इन छक्कों के साथ वैभव सूर्यवंशी अब यूथ वनडे में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैंय. साथ ही वो अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने.

तोड़ा बेबी एबी का रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें बेबी डिविलियर्स भी कहा जाता है, उन्होंने 2022 सीजन में 6 मैचों में 18 छक्के जड़े थे. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उनके नाम सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड हो गया है. वैभव को उनसे आगे निकलने के लिए तीन छक्के चाहिए थे. और इस मैच में जैसे ही उन्होंने 3 छक्के लगाए, वैसे ही वो उनसे आगे निकल गए. वैभव के नाम अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में 30 छक्के हो चुके हैं. यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा किसी एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड है.

अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक छक्के
खिलाड़ी का नाम मैच छक्के
वैभव सूर्यवंशी 7 30
डेवाल्ड ब्रेविस 6 18
फिन एलन 12 18
जैक बर्नहैम 6 15
माइकल हिल 6 14
वैभव बने 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन की पारी खेली. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में उन्मुक्त चंद दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2012 में भारत की ओर से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 111 रन की नाबाद पारी खेली थी. ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स (108), इंग्लैंड के स्टीफन पीटर्स (107) और भारत के मनजोत कालरा (101*) लिस्ट में क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं.

सूर्यवंशी अब यूथ वनडे में 100 छक्के लगाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनके नाम अब 25 मैचों में 110 छक्के और 116 छक्के हैं. यूथ वनडे में दूसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ज़वाद अबरार हैं. जिन्होंने 36 मैचों में 55 छक्के लगाए हैं. जबकि तीसरे स्थान पर अजीजुल हकीम हैं, जिन्होंने 37 मैचों में 38 छक्के ठोके हैं. इसके अलावा लिस्ट में उन्मुक्त चंद भी हैं. उन्मुक्त चंद ने 21 मैचों में 38 छक्के लगाए हैं.