विजय की टूटेगी 27 साल की शादी? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, जानें एक्टर का कितना है नेटवर्थ

सुपरस्टार तलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर करते हुए एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की. संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे. लेकिन, यह रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा. अदालत में दाखिल अर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से इस कथित संबंध को लेकर सवाल किए, तो उनके साथ व्यवहार में बदलाव आने लगा.

विजय पर पत्नी ने लगाए आरोप

संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया. उनके आने-जाने पर रोक लगा दी और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं. याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है. संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है. कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस कानून के तहत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है.

विजय-संगीता की है 27 साल की शादी

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं. कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था. शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया. शादी के 27 साल बाद अब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है. जबकि दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं.विजय का नेटवर्थ

संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है. वहीं विजय, जिन्हें उनके फैंस थलापति के नाम से जानते हैं, ने हाल के वर्षों में फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की है. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम को तमिलनाडु में एक उभरती राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है. नेटवर्थ की बात करें तो वन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विजय की नेटवर्थ 600 करोड़ है. वह देश के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं, जो एक फिल्म के लिए कथित तौर पर 100 से 120 करोड़ की फीस लेते हैं.

विजय का लग्जरी लाइफस्टाइल और होम

विजय के लाइफस्टाइल की बात करें तो एक्टर के बास चेन्नई में एक सीसाइड बंगला है. इसके अलावा एक्टर के पास कुछ और प्रॉपर्टी और प्रोडक्शन हाउस भी हैं. वहीं विज्ञापनों के जरिए वह कमाई करते हैं. इसके अलावा उनके पास कई महंगी कारें भी हैं. फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार जन नायकन फिल्म में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज 9 जनवरी से पोस्टपोन हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *