रैपर बादशाह के गीत ‘टटिहरी’ पर विवाद, आपत्तिजनक शब्दों पर महिला आयोग ने जारी किया समन

शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई गई है.हरियाणा राज्य महिला आयोग ने बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह को उनके हालिया हरियाणवी लोक गीत ‘टटिहरी’ पर उपजे विवाद के सिलसिले में समन जारी किया है. आयोग ने इस गाने की सामग्री पर आपत्ति जताते हुए बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

यह कार्रवाई मुख्य रूप से पानीपत की ‘नारी तू नारायणी’ संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है. इसके साथ ही, विवाद की गंभीरता को देखते हुए रोहतक के अधिवक्ता राज नारायण पंघाल ने भी इस मामले में मोर्चा खोलते हुए राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी शिकायत भेजी है, जिससे बादशाह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.

शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति उठाई गई है. शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है. पूरे मामले को लेकर सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज करवाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *