राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन, राहुल गांधी के हमलों पर दिया जवाब, पढ़ें लाइव

PM Modi Speech in Rajya Sabha: संसद के बजट सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में कुछ देर में अपना संबोधन देंगे. पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें पढ़ें यहां.PM Modi Speech in Rajya Sabha: संसद के मौजूदा बजट सत्र में बीते दो-तीन दिनों लगातार घमासान मचा है. हंगामे के कारण लगातार सदन की कार्यवाही स्थगित हो रही है. सदन में गतिरोध इस कदर कायम है कि बुधवार शाम लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना संबोधन नहीं दे सके. दरअसल PM मोदी 5 फरवरी को लोकसभा में शाम 5 बजे धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि गुरुवार को लोकसभा में पीएम मोदी के साथ कुछ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी. ऐसे ने उनका संबोधन ऐन वक्त पर टालना पड़ा. अब आज प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में बोलेंगे.