रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली फिल्म का आया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म राणाबाली की पहली झलक सामने आ गई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए हैं. इस दौरान कपल की फैमिली और खास दोस्त मौजूद थे. वहीं अब लगता है कपल अपने काम पर लौटने की तैयारी कर चुका है, जिसका हिंट रश्मिका-विजय की अपकमिंग फिल्म रानाबाली की पहली झलक है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा गीता गोवंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए थे. दोनों ही फिल्मों को फैंस ने काफी पसंद किया है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का अपकमिंग फिल्म राणाबाली से फर्स्ट झलक मेकर्स ने शेयर की है, जिसमें कपल के बीच कैमेस्ट्री देखने लायक है. इसी के साथ हिंदी गाना ओ मेरे साजन को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कपल को खुशहाल जीवन की बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं. ओ मेरे साजन गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है और श्वेता मोहन और जावेद अली ने गाया है. वीडियो में फिल्म में रश्मिका और विजय के वेडिंग सीन की झलक देखने को मिल रही है. दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के आखिर में हैप्पी मैरिड लाइफ विजय और रश्मिका लिखा गया है. राणाबाली 19वीं सदी के भारत में सेट असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित है, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे ब्रिटिश राज के दौरान 1854 और 1878 के बीच हुई थीं. फिल्म की पहली झलक की बात करें तो जानकारी दी गई है कि 11 सितंबर 2026 को फिल्म रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *