युवराज सिंह का बड़ा फैसला, IPL में इस टीम में बतौर कोचिंग स्टाफ होंगे शामिल

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर आईपीएल में वापसी के लिए तैयार है. इस बार युवी बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि कोच के तौर पर आईपीएल में वापसी कर रहे हैं.भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने आईपीएल में वापसी का मन बना दिया है. युवी इस बार आईपीएल में बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि बतौर कोच वापसी करने वाले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल्स के कोच के तौर पर आईपीएल में वापसी करने वाले हैं. युवराज सिंह आईपीएल 2027 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होंगे. दरअसल, यह पहली बार होगा जब युवी कोचिंग करते हुए नजर आने वाले हैं. दिल्ली के स्टाफ में पहलरे से ही हेमंग बदानी और शेन वॉट्सन जैसे चेहरे शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार युवराज सिंह कोचिंग कंसल्टेंट के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे. युवी ने अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह और अब्दुल समद जैसे खिलाड़ियों को मेंटर किया है, लेकिन अब तक वे किसी औपचारिक कोचिंग सेटअप का हिस्सा नहीं रहे हैं.

युवराज की मेंटरिंग स्किल्स है लाजवाब
युवराज ने युवा क्रिकेटरों, खासकर अभिषेक शर्मा के साथ मेंटर के तौर पर काम किया है जिसका फायदा अभिषेक को इंटरनेशनल क्रिकेट में मिला है. रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स की टीम युवी को अपने साथ जोड़ने से काफी खुश हैं. बता दें कि आईपीएल में युवी के कई पूर्व साथी खिलाड़ी, जिनमें आशीष नेहरा, जहीर खान और वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में कोचिंग कर चुके हैं.”

आईपीएल करियर में कैसा रहा है युवी का रिकॉर्ड
युवराज सिंह ने आईपीएल में 132 मैचों में 24.77 की औसत से 2,750 रन बनाए. आईपीएल में युवी ने अपनी गेंदबाजी से भी कमाल किया है. युवी के नाम आईपीएल में 2 हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है.

क्या युवी के आने से बदलेगी किस्मत !
दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है. दिल्ली फ्रेंचाइजी ने काफी एक्सपीरियंस किया है लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली है. ऐसे में अब युवी को अपने साथ जोड़ने का दिल्ली का यह एक बड़ा फैसला है. मेंटर के तौर पर युवी ने खुद को साबित किया है. खासकर युवा खिलाड़ियों के साथ काम करना युवी को पसंद हैं. ऐसे में अब देखना है कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत बदलती है या नहीं.दिल्ली कैपिटल्स (आईपीएल 2026 कोचिंग स्टाफ)
हेड कोच: हेमांग बदानी
असिस्टेंट कोच: इयान बेल
बॉलिंग कोच: मुनाफ पटेल
फील्डिंग कोच: जॉन मूनी और ज्ञानेश्वर राव
डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट: वेणुगोपाल राव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *