ट्रंप की मानें तो अमेरिका तो भारत के साथ बहुत कम बिजनेस करता है लेकिन भारत का ट्रेड अमेरिका के साथ बहुत ज्यादा है. वॉशिंगटन:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने इस बार कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते एक तरफा ही रहे हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक ही दिन पहले यानी रविवार को चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के व्लादिमीर पुतिन के साथ एक खास मुलाकात की है. ट्रंप की मानें तो अमेरिका तो भारत के साथ बहुत कम बिजनेस करता है लेकिन भारत का ट्रेड अमेरिका के साथ बहुत ज्यादा है.