पीएम मोदी पहुंचे तेल अवीव, इजरायली एयरपोर्ट पर नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम

पत्नी सारा के साथ एयरपोर्ट पहुंचे इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने पीएम मोदी की गर्मजोशी से अगवानी की. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया. प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम मोदी की अगवानी की. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया और अभिवादन किया. भारत के प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

पीएम नेतन्याहू ने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करती वीडियो क्लिप साझा की और लिखा- स्वागत है मेरे मित्र पीएम नरेंद्र मोदी. इस क्लिप में बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ भारत के प्रधानमंत्री का बाहें फैलाकर स्वागत करते देखे जा सकते हैं.

इजरायली पीएम के आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया गया है. एक के बाद एक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी का शेड्यूल बताया गया है. इजरायली पीएम ने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को ऐतिहासिक बताया है. एक के बाद एक किए गए पोस्ट में पीएम मोदी का शेड्यूल भी बताया है.पीएम मोदी की बीते 9 साल में यह दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले वह जुलाई 2017 में इजरायल गए थे. प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार, वे आज रात को इजरायली संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे. ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. नेसेट में पीएम मोदी के स्वागत में आधिकारिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा.

इसके अलावा पीएम मोदी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी शामिल होंगे. तय कार्यक्रम के मुताबिक, शाम को प्रधानमंत्री मोदी के लिए किंग डेविड होटल में ऑफिशियल डिनर का आयोजन किया गया है.

गुरुवार सुबह पीएम मोदी और नेतन्याहू याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे. आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं. इसके बाद दोनों किंग डेविड होटल में द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद पहले से तैयार समझौते का आदान-प्रदान किया जाएगा. इसके बाद मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा. पीएम मोदी के गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे इजरायल से स्वदेश रवाना होने की संभावना है.

पीएम मोदी के स्वागत में इजराइली अखबार द यरूशलम पोस्ट ने स्पेशल फ्रंट पेज छापा है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ बड़े शब्दों में हिंदी में ‘नमस्ते’ लिखा है. उसके बराबर में हिब्रू भाषा में शालोम भी लिखा है. शालेम का मतलब हेलो या नमस्ते होता है. इसका एक और अर्थ शांति भी होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *