Bangladesh PM Oath Ceremony: बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) के प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि 17 फरवरी बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा. नव निर्वाचित सांसद मंगलवार की सुबह पद की शपथ लेंगे. शाम को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा और सभी सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे. बांग्लादेश में बीएनपी की ऐतिहासिक जीत के बाद तारिक रहमान सरकार के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. 17 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है. 13वें संसदीय चुनाव में शानदार जीत तारिक रहमान मंगलवार को बांग्लादेश के नए पीएम के तौर पर शपथ लेंगे. भारत के अलावा पाकिस्तान-चीन समेत 13 देशों की बड़ी हस्तियों को समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है. हालांकि 17 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी भारत में होंगे. ऐसे में देखना होगा कि पीएम मोदी बिजी शेड्यूल में से क्या शामिल हो पाते हैं या फिर उनकी जगह कोई और नेता इस समारोह में शामिल होगा. भारत ने हाल ही में फ्रांस के साथ 3.25 लाख करोड़ रुपये में 114 राफेल फाइटर जेट खरीद को मंजूरी दी है, जिस पर मैक्रों की मौजूदगी में हस्ताक्षर हो सकते हैं.
17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह
जानकारी के मुताबिक तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी की सुबह बांग्लादेश संसद भवन के दक्षिणी प्लाजा में हो सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन तारिक को पद की शपथ दिलाएंगे. जानकारी के मुताबिक, अब तक 13 देशों को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा जा चुका है.
इन देशों को भेजा गया शपथ ग्रहण समारोह का न्योता
भारत
चीन
सऊदी अरब
पाकिस्तान
तुर्की
संयुक्त अरब अमीरात
कतर
मलेशिया
ब्रुनेई
श्रीलंका
नेपाल
मालदीव
भूटान
पीएम मोदी को भी भेजा गया शपथ ग्रहण समारोह का न्योता
बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी की जगह विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर या उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ढाका में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं. दरअसल प्रधानमंत्री मोदी 17 फरवरी को मुंबई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे, इसलिए जयशंकर के ढाका जाने की संभावना है.
कौन-कौन नेता ढाका पहुंचेंगे?
बांग्लादेश राष्ट्रीय परिषद (बीएनपी) के प्रवक्ता ने एनडीटीवी को बताया कि 17 फरवरी बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन होगा. नव निर्वाचित सांसद मंगलवार की सुबह पद की शपथ लेंगे. शाम को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा और सभी सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे. उन्होंने कहा कि ये देखने वाली बात होगी कि 17 फरवरी को कितने दक्षिण एशियाई नेता ढाका पहुंचेंगे. तारिक के खास दिन पर कौन-कौन अपनी उपस्थित दर्ज करवाएगा.