धुरंधर 2 का बॉलीवुड पर दिखने लगा असर, अब एकता कपूर बनाने जा रही हैं देशभक्ति पर फिल्म, पाकिस्तान फिर होगा नेस्तानाबूद

ऐसा लग रहा है जैसे कि धुरंधर 2 की सक्सेस ने फिल्म मेकर्स को काफी इंस्पायर किया है. एकता कपूर को लेकर जो खबर सामने आई है उससे फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ी है.बॉलीवुड इंडस्ट्री पर धुरंधर का रंग चढ़ता दिख रहा है. खबर है कि एकता कपूर और तनुज गर्ग ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है. दोनों मिलकर बड़े पैमाने पर एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म बना रहे हैं. इस फिल्म में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को फोकस में रखा जाएगा. यह फिल्म देश की राजनीति, सुरक्षा व्यवस्था और आतंकवाद के गहरे मुद्दों को छूएगी. इस फिल्म की कहानी असली घटनाओं से प्रेरित है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. पहलगाम हमला उस समय हुआ जब वहां घूम रहे थे, लेकिन अचानक हुए हमले ने कई निर्दोषों की जान ले ली. फिल्म इस त्रासदी को केंद्र में रखकर राजनीतिक साजिशों, खुफिया एजेंसियों और सत्ता के खेल को उजागर करेगी.

एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स और तनुज गर्ग-अतुल कास्बेकर की प्रोडक्शन कंपनी का यह पहला कोलैब है. एकता जो पहले से ही वेब सीरीज और फिल्मों में साहसिक कहानियां पेश करती रही हैं, अब बड़े पर्दे पर एक गंभीर और देशभक्ति से लबरेज एक थ्रिलर ला रही हैं. तनुज गर्ग, जो कई बड़ी फिल्मों के पीछे एक्टिव रहे हैं, इस प्रोजेक्ट को और मजबूत बनाने में जुटे हैं.
फिल्म का मूड अभी से चर्चा का विषय बन गया है. सोर्सेज के मुताबिक यह प्रोजेक्ट देश में बढ़ते देशभक्ति के माहौल को देखते हुए तैयार किया जा रहा है. डायरेक्टर और कास्ट की अनाउंसमेंट जल्द ही होने वाली है. उम्मीद है कि फिल्म ना सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि समाज में गहरी सोच पैदा करेगी.यह कोलैब बॉलीवुड के लिए एक नया अध्याय साबित हो सकता है, जहां वास्तविक घटनाएं और राजनीतिक ड्रामा मिलकर दर्शकों को रोमांचित करेंगे. फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट की जानकारी अभी बाकी है, लेकिन एक्साइटमेंट पहले से ही चरम पर है.