Cyclone Ditwah Tracker LIVE: चक्रवात ‘दितवा’ के करीब आने से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के तटीय इलाकों में हाई टाइड, तेज हवाएं और बारिश हो रही है. तमिलनाडु के भी कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. इसके कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है.Ditwah Cyclone Live Tracking: श्रीलंका में तबाही मचाने वाले चक्रवात ‘दितवा’ का असर तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा नजदीकी राज्य आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में दिख रहा है. चक्रवात दितवा के करीब आने से पुडुचेरी में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में उफान है. इसी तरह से तमिलनाडु के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है. इस कारण तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में बाढ़ आ गई है. हालांकि इस चक्रवात के तट से टकराने की उम्मीद नहीं है.
कई उड़ानें रद्द
तूफान के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा है. चेन्नई एयरपोर्ट से शनिवार को 35 उड़ानें रद्द की गईं, वहीं रविवार के लिए 47 उड़ानों को स्थगित किया गया है. उधर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तूफान को लेकर रेलवे की तैयारियों की समीक्षा की. रेलवे बोर्ड, जोन और डिवीजन स्तर पर वॉर रूम भी एक्टिव कर दिए गए हैं. कई ट्रेनें भी कैंसिल हुई हैं.
बता दें श्रीलंका में आए दितवाह तूफान ने भयंकर तबाही मचाई है. इस तूफान में जानमाल की काफी क्षति हुई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, दितवाह की वजह से 123 लोगों की मौत हो गई है.