ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए कहा- उसे पता है यहां बॉस कौन है; खामेनेई के जनाजे पर क्यों जताई हैरानी?

गौरतलब है कि नेतन्याहू की आपत्तियों के बावजूद, ट्रंप ने पिछले महीने ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाते हुए नए सिरे से परमाणु वार्ता शुरू करने के ज्ञापन पर दस्तखत किए थेअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मिजाज और उनका अंदाज हमेशा सुर्खियों में रहता है. ट्रंप की छवि एक ऐसे राष्ट्रपति की बन गई है जो कभी भी अप्रत्याशित फैसले ले सकते हैं या बयान दे सकते हैं. अब ट्रंप ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसने सबके कान खड़े कर दिए हैं.

ट्रंप ने दावा किया है कि नेतन्याहू ने उनसे व्हाइट हाउस में मुलाकात की गुजारिश की है. ये मुलाकात अगले ही हफ्ते मुमकिन हो सकती है. दोनों नेताओं के रिश्तों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि हमारे ताल्लुकात बहुत अच्छे हैं और नेतन्याहू को अच्छी तरह मालूम है कि ‘बॉस कौन है’.

‘एक्सियोस’ को दिए फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हमारे बीच सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है. उन्हें (नेतन्याहू को) पता है कि बॉस कौन है.”

क्या अगले हफ्ते होगी मुलाकात?
अगर यह दौरा सफल होता है, तो फरवरी के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी. फरवरी में व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में हुई बैठक के दौरान नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ एक साझा सैन्य अभियान का खाका पेश किया था.

एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने बताया कि नेतन्याहू ने खुद व्हाइट हाउस में बैठक की गुजारिश की है. नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन से ट्रंप की वापसी के बाद अगले हफ्ते ही यह मुलाकात हो सकती है. हालांकि, इजरायल के एक आला अधिकारी ने इस पर थोड़ा संशय जताया है. उनका कहना है कि ट्रंप के बिजी शेड्यूल की वजह से अगला हफ्ता शायद बहुत जल्दबाजी वाला होगा, क्योंकि ट्रंप को 7-8 जुलाई को तुर्की में नाटो समिट में हिस्सा लेना है. इजरायली अधिकारी के मुताबिक, “यह मुलाकात उसके अगले हफ्ते ही मुमकिन हो सकती है.”इजरायली पीएमओ ने क्या कहा?
इस बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय पुष्टि की है कि नेतन्याहू ने शुक्रवार को ट्रंप से फोन पर बात की थी. यह फोन अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए किया गया था.

पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, “बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका वैश्विक आजादी का रखवाला है और इजरायल दोनों देशों के बीच के इन करीबी रिश्तों की बेहद कद्र करता है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू और राष्ट्रपति ट्रंप जल्द ही अमेरिका में मिलने पर सहमत हुए हैं.”
ट्रंप नेतन्याहू के साथ अपने रिश्ते को सामान्य बताते रहे हैं, लेकिन बीते महीनों इस रिश्ते में तल्खी देखने की मिली.
ट्रंप नेतन्याहू के साथ अपने रिश्ते को सामान्य बताते रहे हैं, लेकिन बीते महीनों इस रिश्ते में तल्खी देखने की मिली.

भले ही बयानों में गर्मजोशी दिखाई जा रही हो, लेकिन अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं है. खबरों के मुताबिक, युद्ध और क्षेत्रीय नीतियों को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच मतभेद लगातार गहरे होते जा रहे हैं.

एक्सियोस की रिपोर्ट का दावा है कि फरवरी की मुलाकात के बाद से ट्रंप के करीबी सलाहकार नेतन्याहू की रणनीतियों को लेकर काफी संशय में हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया, “ट्रंप के कई करीबी सलाहकारों का मानना है कि नेतन्याहू हर मोर्चे पर गलत साबित हुए हैं.”

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पिछले महीने एक फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को लेकर नेतन्याहू की सख्त आलोचना की थी. ट्रंप ने कथित तौर पर इजरायली नेता को ‘सनकी’ तक कह डाला था और उन पर अहसानफरामोशी का आरोप लगाया था.

ट्रंप ने नेतन्याहू पर इस बात के लिए भी दबाव डाला है कि वे लेबनान में अपनी सैन्य हरकतों को सीमित करें और दक्षिणी लेबनान से शुरुआती सैन्य वापसी के समझौते की तरफ कदम बढ़ाएं.
खामेनेई के जनाजे में लाखों लोग उमड़े हैं.
खामेनेई के जनाजे में लाखों लोग उमड़े हैं.

इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के जनाजे का भी जिक्र किया. ट्रंप ने दावा किया कि खामेनेई युद्ध के पहले ही दिन अमेरिका और इजरायल के एक साझा सैन्य ऑपरेशन में मारे गए थे.

ट्रंप का कहना है कि ईरान अब समझौते के लिए बेहद बेताब है, लेकिन दोनों पक्षों ने तय किया था कि खामेनेई के जनाजे की रस्मों के पूरा होने तक बातचीत को रोक दिया जाए. ट्रंप ने कहा, “वे डील करने के लिए मिन्नतें कर रहे हैं.”

ट्रंप ने आगे कहा, “वे सब वहां (जनाजे में) मौजूद हैं. एक वार में हम उन सबको ढेर कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि फिर हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई बचेगा ही नहीं.”

ट्रंप ने जनाजे में उमड़ी भीड़ पर भी हैरानी जताई. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुझे लगता था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं. शायद ये उनके झूठे आंसू हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *