जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा अपने पद से देंगे इस्तीफा, जानिए किस वजह से लिया यह फैसला Japan Prime Minister Ishiba to resign: जुलाई में हुए चुनाव में इशिबा के एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने उच्च सदन में अपना बहुमत खो दिया. जापान के प्रधान मंत्री शिगेरु इशिबा ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि जापान में सत्तारूढ़ उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर विभाजन से बचा जा सके. जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर NHK ने रविवार को यह रिपार्ट जारी की है. गौरतलब है कि जुलाई में हुए चुनाव में इशिबा के एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने उच्च सदन में अपना बहुमत खो दिया. शिगेरु इशिबा ने पीएम पद छोड़ने का फैसला क्यों किया? 68 साल के इशिबा ने पिछले साल अक्टूबर में ही पदभार संभाला था. यानी इस्तीफा देने का मतलब होगा कि वो एक साल भी इस पद पर नहीं टिके. एक साल के अंदर ही उन्होंने देश के दोनों सदनों में बहुमत खो दिया है. पिछले एक महीने से अधिक समय से उनका अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध हो रहा था, विरोध करने वाले ज्यादातर दक्षिणपंथी गुट था. दरअसल जुलाई में, इशिबा के सत्तारूढ़ गठबंधन को करारा झटका लगा था. यह गठबंधन एक महत्वपूर्ण संसदीय चुनाव में 248 सीटों वाले उच्च सदन में बहुमत हासिल करने में विफल रहा, जिससे उनकी सरकार की स्थिरता को और झटका लगा. इस चुनाव के बाद से ही इशिबा पर यह दबाव बढ़ने लगा कि वह पार्टी के इस खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लें. अबतक इशिबा ने बैकफुट पर जाने से इनकार किया है लेकिन अब लगता है कि वो पीछे हट गए हैं. इशिबा के इस कदम की टाइमिंग भी बड़ी अहम है. एक दिन बाद ही यानी सोमवार को उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी यह तय करने वाली है कि जल्द ही नए नेतृत्व के लिए चुनाव कराया जाए या नहीं. अगर पार्टी के इस अंदरूनी चुनाव में नए नेतृत्व की मांग को मंजूरी मिल जाती तो यह एक तरह से इशिबा के खिलाफ एक तरह का अविश्वास प्रस्ताव होता. इस स्थिति में पहुंचने के पहले ही इशिबा कुर्सी खाली करते नजर आ रहे हैं. एफपी की रिपोर्ट के अनुसार NHK ने कहा कि इशिबा ने पार्टी में विभाजन से बचने के लिए यह निर्णय लिया. जबकि असाही शिंबुन अखबार ने कहा कि वह अपने इस्तीफे की बढ़ती मांग को झेलने में असमर्थ हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर जापान के कृषि मंत्री और एक पूर्व प्रधान मंत्री ने शनिवार रात इशिबा से मुलाकात कर उनसे खुद से ही इस्तीफा देने का आग्रह किया. पिछले हफ्ते ही पार्टी के नंबर दो नेता हिरोशी मोरियामा सहित एलडीपी के चार वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफे की पेशकश की थी. इशिबा की सरकार ने पिछले सप्ताह ही अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया था.
AI, क्वांटम और सेमीकंडक्टर्स… भारत-कनाडा के बीच हुए अहम समझौतों में हमें क्या-क्या मिला? सोमवार को भारत-कनाडा की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी पहली बैठक में ही दोनों देशों…
अफगानिस्तान में ‘दलदल’ में फिर कूदेगा अमेरिका? तालिबाने के कब्जे में आ चुके इस एयरबेस को लेना चाहते हैं ट्रंप बगराम राजधानी काबुल से 44 किलोमीटर उत्तर में स्थित है, जो अफगानिस्तान में सबसे बड़ा अमेरिकी सैन्य अड्डा रहा था.…
शुभमन गिल गुवाहटी टेस्ट से हुए बाहर, मुंबई के लिए भर चुके हैं उड़ान! जानें किससे करने वाले हैं अगली मुलाकात शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि वह गुवाहाटी से…