Kim Kardashian Net Worth: किम कार्दशियन ने लुइस हैमिल्टन के साथ अपना रिश्ता कनफर्म कर दिया है. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.Kim Kardashian Net Worth: अमेरिकन रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. अपने यूरोपियन वेकेशन से डेटिंग की खबरों को हवा देने के बाद किम और ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर और फॉर्मूला 1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने आखिरकार अपने रिश्ते को दुनिया के सामने ऑफीशियल कर दिया है. इस कपल ने सुपर बाउल LX में साथ आकर अपने रिश्ते को कनफर्म किया. यहां उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा और अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन ने सुपर बाउल LX में अपने रिश्ते को ऑफीशियल किया. इस कपल को रविवार (8 फरवरी) को सांता क्लारा, कैलिफोर्निया के लेवी स्टेडियम में गेम इंजॉय करते देखा गया.
न्यू इंग्लैंड पैट्रियट्स और सिएटल सीहॉक्स के बीच सुपर बाउल LX मैच के इंटरनेशनल ब्रॉडकास्ट के दौरान जब इस कपल को कुछ देर के लिए बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया तो उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.
एक दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे किम और लुइस
एक वीडियो में, 45 साल की किम कार्दशियन, 41 साल के लुईस हैमिल्टन से बात करते हुए मुस्कुराती हुई दिखीं. इस हाई-प्रोफाइल आउटिंग के लिए किम ने एक ब्लैक कोट पहना था जिसके साथ एक स्टेटमेंट डायमंड चोकर नेकलेस था और अपने बालों को स्टाइलिश बैंग्स के साथ एक नया लुक दिया था. वहीं लुईस ने भी किम के स्टाइल से मैच करते हुए ऑल-ब्लैक ड्रेस पहनी थी जो उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी.