क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई; नीदरलैंड में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल-असम की जीत का यूं किया जिक्र

PM Modi Speech Netherlands Updates:आज पीएम मोदी नीदरलैंड के हेग पहुंचे जहां उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. मोदी ने वहां मौजूद भारतीयों के उत्साह को देख खूब खुश हुए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पांच देशों की यात्रा पर हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी नीदरलैंड के हेग पहुंचे जहां उन्होंने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. मोदी ने वहां मौजूद भारतीयों के उत्साह को देख खूब खुश हुए. उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा जैसे मैं भारत में हूं. मोदी ने हेग सिटी में अपने संबोधन को सुनने आए भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेग सिटी को सिटी ऑफ पीस के नाम से जाना जाता है.

हेग सिटी में खुद के स्वागत से प्रसन्न होकर पीएम मोदी ने कहा कि इतना प्यार और उत्साह…सच कहूं तो कुछ देर के लिए मैं भूल ही गया था कि मैं नीदरलैंड में हूं. ऐसे लग रहा है कि जैसे भारत में ही कहीं कोई फेस्टिवल चल रहा है. पीएम ने आगे कहा कि आप नीदरलैंड के समाज और यहां की इकोनॉमी में जो योगदान कर रहे हैं उस पर हर भारतवासी को गर्व है. मैं आज इस अवसर पर नीदरलैंड की जनता और सरकार का आभार व्यक्त करता हूं. मैं यहां की जनता को 140 करोड़ भारतवासियों की तरफ से अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए मगर…
पीएम मोदी ने कहा कि मानवता का इतिहास साक्षी है कि समय के साथ अनेक संस्कृतियां मिट गईं, लेकिन भारत की विविध संस्कृति, आज भी अपने लोगों के दिलों में धड़कता है. पीढ़ियां बदल गई, देश बदल गए, परिवेश बदल गए लेकिन परिवार के संस्कार नहीं बदले हैं, अपनापन नहीं बदला क्योंकि आपने अपने पुरखों की भाषा को छोड़ा नहीं.