Middle East Tension: एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर मिडिल ईस्ट में जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वे अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में इस समय तनाव का माहौल है. हर तरफ हमलों की गूंज सुनाई दे रही है. ईरान से लेकर इजरायल और कतर से लेकर अबू धाबी तक, हाहाकार मचा हुआ है. कभी इजरायल हमले कर रहा है तो कभी ईरान उसका जवाब बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर दे रहा है. निशाना बनाया जा रहा है इन देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को. ये जो भी हो रहा है इसका साफ असर विमान सेवाओं पर देखा जा रहा है. इस तनाव की स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है. यह फैसला एहतियातन लिया गया है.
मिडिल ईस्ट जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड
एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट कर मिडिल ईस्ट में जाने वाली सभी फ्लाइट्स सस्पेंड किए जाने की जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में कहा, ” हम अपने यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए सुरक्षा स्थिति का लगातार आकलन करेंगे और जरूरत के मुताबिक, परिचालन में बदलाव करेंगे. हमारी टीमें यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगी.”एयर इंडिया की ट्रैवल एडवाइजरी
एयर इंडिया की तरफ से कहा गया है कि फ्लाइट स्टेटस और नए अपडेट https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html पर देखें. इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24×7 कॉल सेंटर से +91 1169329333 और +91 1169329999 पर संपर्क करें. आपसे अनुरोध है कि हमारी वेबसाइट http://airindia.com भी देखें. आपके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद.